Delhi Internet Shutdown: दिल्ली एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट और टेलीकॉम सेवाएं बंद कर दी गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज रात 12 बजे तक इंटरनेट और टेलीकॉम सेवा बंद (Delhi Internet Shutdown) रहेंगी। इसके अतिरिक्त मेट्रो की ग्रे लाइन पर भी सभी स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। बता दें कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों और पुलिस के बीच कई स्थानों पर झड़प हुई है। Also Read - Jio Phone Data Plans 2021: जियो ने लॉन्च किए 5 नए प्लान, 22 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
Delhi Internet Shutdown
अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने दिल्ली के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवा मंगलवार दोपहर से अगले 12 घंटे के लिए बंद करने के आदेश दिए। जियो, एयरटेल समेत अन्य ऑपरेटर्स की सेवाएं बंद की गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो किसानों के निर्धारित मार्गों पर ना जाने के कारण कई स्थानों पर उनके और पुलिस के बीच झड़प हुई। वहीं कई किसान लाल किला परिसर में भी दाखिल हो गए हैं। पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया। आईटीओ पर भी अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई, जहां प्रदर्शनकारी हाथ में डंडे लेकर पुलिस कर्मियों को दौड़ाते और अपने ट्रैक्टरों को वहां खड़ी बसों को टक्कर मारते दिखे। Also Read - Jio Phone यूजर्स को बड़ा गिफ्ट, अब दो साल तक नहीं कराना होगा रिचार्ज
आईटीओ पर गुस्साए किसानों ने एक बस में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने मंगलवार को शहर के कई हिस्सों में आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया। दिल्ली के विभिन्न सीमा बिंदुओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के ट्रैक्टर के जरिए अवरोधक हटाने और राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड निकालने के लिए निर्धारित मार्ग का अनुसरण ना करने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। Also Read - BSNL का धांसू प्रीपेड प्लान, 400 रुपये से कम में महीने भर मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा
कई स्थान पर हुई झड़प
दिल्ली पुलिस ने राजपथ पर आधिकारिक गणतंत्र दिवस परेड समाप्त होने के बाद ही किसानों को निश्चित मार्गों पर ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दी थी। किसानों के मध्य दिल्ली की ओर जाने के हठ के बाद अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई। राष्ट्रीय राजधानी से लगे सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के कुछ समूह मंगलवार की सुबह पुलिस के अवरोधकों को तोड़कर दिल्ली में दाखिल हो गए थे।
आईटीओ उस समय एक तरह से युद्ध का मैदान बन गया जब किसानों और वर्दीधारी सुरक्षाकर्मियों की भारी भीड़ वहां एकत्रित हो गई। सैकड़ों किसानों के आईटीओ पहुंचने और राजपथ की ओर बढ़ने की कोशिश करने के बाद पुलिस को उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल करना पड़ा। बता दें कि किसानों ने कुछ वक्त पहले जियो के टावर पर भी हमला किया था, जिससे कई जगह सेवाएं प्रभावित हुई थीं।
(भाषा इनपुट के साथ)