Elon Musk की ट्विटर डील में बार-बार नए मोड़ आ रहे हैं। अब मस्क ने लिखित रूप में इस डील को खत्म करने की चेतावनी दी है। इन्होंने ट्विटर को भेजे हुए एक लेटर में कहा कि अगर कंपनी अपने प्लैटफॉर्म पर मौजूद स्पैम और फेक अकाउंट्स की जानकारी देने में असफल रहती है तो यह डील रद्द हो जाएगी। Also Read - Twitter पर Elon Musk ने बनाया एक 'अनोखा' रिकॉर्ड, बराक ओबामा और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की लिस्ट में हुए शामिल
लेटर में कहा गया है कि Twitter अपने दायित्वों के ‘स्पष्ट उल्लंघन’ में था और मस्क के पास विलय समझौते को समाप्त करने के सभी अधिकार सुरक्षित हैं। Also Read - TweetDeck की जगह लेने आ गया Twitter का नया ऐप Tweeten, फीचर्स की है भरमार
अब तक मस्क सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर ही इस डील से जुड़े पहलुओं के बारे में चर्चा कर रहे थे। ऐसा पहली बार हुआ है जब इस डील को रद्द करने की चेतावनी इन्होंने लिखित रूप में दी है। Also Read - Twitter की भारत में बढ़ी मुश्किल, सरकार ने दिया IT Rules मानने का आखिरी 'अल्टीमेटम'
Elon Musk रद्द कर सकते हैं Twitter डील
Elon Musk ने इससे पहले एक ट्वीट में कहा था कि ट्विटर डील अस्थायी रूप से “होल्ड पर” है। इसके पीछे की वजह इन्होंने ट्विटर पर मौजूद फेक अकाउंट्स की गिनती को बताया था। मस्क का कहना था कि ये सोशल मीडिया कंपनी द्वारा अपने नकली खातों के अनुपात पर डेटा प्रदान करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
मगर Twitter ने इसे यह तर्क देते हुए खारिज कर दिया था कि डेटा उसे ट्विटर के स्वामित्व के लिए तैयार करने में मदद करेगा, न कि ड्यू डिलिजेंस करने या फिर मोलभाव की बातचीत को फिर से खोलने के लिए।
मस्क की तरफ से ट्विटर को भेजे हुए लेटर में कहा गया है:
“मस्क का मानना है कि ट्विटर विलय समझौते के तहत अपने दायित्वों का पालन करने से पारदर्शी रूप से इनकार कर रहा है, जिससे यह संदेह पैदा हो रहा है कि कंपनी अनुरोधित डेटा को रोक रही है।”
Twitter की पब्लिक फाइलिंग के मुताबिक, इस सोशल मीडिया सर्विस पर स्पैम खातों की संख्या 5 प्रतिशत से कम है। मस्क का मानना है कि ट्विटर पर मौजूद स्पैम और जाली खातों की संख्या कम से कम 20% होनी चाहिए। इन्होंने कहा कि इन्हें कंपनी की “ढीली परीक्षण पद्धति (lax testing methodologies)” में विश्वास नहीं है। ये खुद अपना विश्लेषण करना चाहते हैं, जिसके लिए इन्हें डेटा की आवश्यकता है।
लेटर में कहा गया है, “मस्क स्पष्ट रूप से अनुरोधित डेटा के हकदार हैं ताकि वह ट्विटर के व्यवसाय को अपने स्वामित्व में बदलने और अपने लेनदेन वित्तपोषण की सुविधा के लिए तैयार हो सकें।”