Samsung Galaxy A52 और Galaxy A72 स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। इन दोनों डिवाइसेस की जानकारी लंबे समय से सामने आ रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung इन स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इन डिवाइसेस की लॉन्चिंग के लिए Galaxy Awesome Unpacked event का इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। यह इवेंट 17 मार्च को होगा, जिसमें कंपनी Galaxy A52 और Galaxy A72 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। Also Read - 8GB RAM, 5000mAh बैटरी, 64MP बैक, 32MP सेल्फी कैमरे और वाटरप्रुफ फीचर वाले फोन Galaxy A72 की खरीद पर 3000 रुपये का डिस्काउंट
Galaxy Awesome Unpacked event में लॉन्च हो सकते हैं दो फोन
यह दोनों स्मार्टफोन क्रमशः Galaxy A51 और Galaxy A71 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों हैंडसेट IP67 रेटिंग वाले होंगे। साथ ही डिवाइसेस 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकते हैं। Galaxy A52 स्मार्टफोन 4G और 5G वेरिएंट में लॉन्च होगा, जबकि Galaxy A72 स्मार्टफोन सिर्फ 4G वेरिएंट में ही आएगा। Also Read - Samsung Galaxy A72 Review in Hindi: मिड रेंज में कैमरे का दम
Also Read - Samsung Galaxy A52 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले
Samsung Galaxy A52 और Galaxy A72 में क्या हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी A52 और A72 स्मार्टफोन में 6.5-inch और 6.7-inch का S-AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जो Infinity-O डिजाइन के साथ आएगा। दोनों फोन में कंपनी 32MP का सेल्फी कैमरा दे सकती है। रियर साइड की बात करें तो गैलेक्सी A52 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका मुख्य लेंस 64MP का होगा। इसमें OIS सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा।
वहीं Galaxy A72 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसका प्राइमरी लेंस 64MP के सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अतिरिक्त फोन में 8-Megapixel का टेलीफोटो लेंस मिलेगा, जो 2X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ आएगा, एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वॉइस शूटर और एक 2MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा। गैलेक्सी A52 में 4500mAh की बैटरी होगी, जबकि A72 में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। दोनों फोन्स में 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो Galaxy A52 स्मार्टफोन का 4G मॉडल Snapdragon 720G प्रोसेसर के साथ आएगा, जबकि 5G वेरिएंट में Snapdragon 750G प्रोसेसर देखने को मिलेगा। वहीं Galaxy A72 स्मार्टफोन में Snapdragon 720G चिपसेट दिया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन 6GB व 8GB RAM और 256GB तक के स्टोरेज विकल्प के साथ आएंगे। डिवाइसेंस में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देगी।