गूगल अक्सर अपने डूडल से समाज में अपना योगदान देने वाले लोगों को याद करता रहता है। गूगल ने आज अपने डूडल को मधुबाला को समर्पित किया है। गूगल ने अपने डूडल में मधुबाला की एक बड़ी इमेज शोकेस की है। मधुबाला बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक थी। मधुबाला को “The Marilyn Monroe of Bollywood” भी कहा जाता है। मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली मे हुआ था। आज मधुबाला की 86वीं जयंती है।
मधुबाला ने बचपन से ही फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर ली थी। महज 9 साल की उम्र में मधुबाला ने अपनी पहली फिल्म की थी। मधुबाला के बचपन का नाम मुमताज जहां देहलवी था।
मधुबाला के जन्मदिन के दिन वैलेटाइंस डे भी मनाया जाता है। 14 साल की उम्र में उन्होंने 1947 में नील कमल में लीड रोल किया, जिसके बाद मधुबाला को शोहरत मिलने लग गई। दिल की बीमारी के चलते महज 36 साल की उम्र में मधुबाला का निधन 23 फरवरी 1969 को हुआ था।
उन्होंने दिलीप कुमार के बाद किशोर कुमार से शादी की थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कॉमेडी, ड्रामा और रोमांटिक जैसी फिल्मों में कई रोल किए। मधुबाला को गिफ्टिड एक्टर के तौर पर जाना जाता है। Mughal-e-Azam फिल्म में मधुबाला के रोल को काफी सराहना मिली थी।