Google आज अपनी मैप ऐप Google Maps का 15वां बर्थडे सेलेब्रेट कर रहा है। गूगल ने कुछ नए फीचर एड करते हुए ऐप का मेकओवर और कई नए अपडेट रोलआउट किए हैं। Google Maps का आइकन भी कंपनी ने अपडेट किया है। Google Maps को कंपनी ने साल 2005 में लॉन्च किया था। Google Maps को कंपनी ने Android और iOS के आने से पहले ही लॉन्च कर दिया था। जब Android को लॉन्च किया गया था तो Google Maps इसकी यूएसपी थी जिससे यूजर्स को फ्री में नेवीगेशन डीटेल मिलती थी। इस दौरान TomTom और Garmin कंपनियां अपने GPS यूनिट्स बेच चुके थे और US सेल्यूलर नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियां मैप सर्विस के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज किया करती थी। Also Read - MWC 2020 : ओप्पो 22 फरवरी को लॉन्च करेगी Oppo Find X2 स्मार्टफोन
Google Maps के अपडेट के बाद Google Maps में कई सारे बदलाव देखने को मिले थे। इसके साथ ही गूगल ने Google Maps के 15 सालों के अब तक के सफर पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसका लिंक भी हम यहां एम्बिड कर रहे हैं। इसमें Google Map के लोगो में किए बदलावों को दिखाया है। Also Read - MWC 2020 : Realme पेश कर सकता है 5G सपोर्टेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन
बदलाव की बात करें तो Google Maps में कंपनी ने हैमबर्गर मैन्यू को हटा दिया है। गूगल ने ऐप के बॉटम में मेन्यू को बढ़ाते हुए पांच कर दिए हैं। इन मेन्यू की जानकारी इस प्रकार है। Also Read - Huawei P40, P40 Pro और P40 Lite स्मार्टफोन 26 मार्च को होंगे लॉन्च
Explore: यहां से आप मैप में नए जगहों की जानकारी देख सकते हैं। जैसे किसी शहर में रेस्टोरेंट, शहर की लोकप्रिय जगहें । इसके साथ ही यहां आपको उनके रिव्यू भी पढ़ने को मिलेंगे।
Commute: इस टैप से आपको किसी जगह पर पहुंचने के लिए ट्रांजिट (यातायात) के साधन की जानकारी मिलेगी।
Saved: इस मेन्यू में आपको आपे द्वारा सेव किए लोकेशन मिलेंगे। इन्हें आप शेयर भी कर सकते हैं।
Contribute: किसी जगह का रिव्यू और फोटो एड करने के लिए इस मेन्यू का यूज किया जा सकता है।
Updates: आपके आस-पास के बारे में ट्रेडिंग जानकारी यहां क्लिक करते हुए आपको मिल जाएगी।
Google Maps की नई अपडेट ऐप को यूजर्स iOA और Android के ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही यूजर्स अपने स्मार्टफोन में मौजूद ऐप को अपडेट कर सकते हैं।