गूगल ने 9 अक्टूबर को Pixel 3 और Pixel 3 XL लॉन्च करने के साथ ही लेटेस्ट क्रोमकास्ट मीडिया स्ट्रीमिंग डोंगल को भी अपग्रेड किया है। गूगल ने सबसे पहले 2013 में क्रोमकास्ट को पेश किया था, ऐसा चौथी बार है जब गूगल ने अपनी क्रोमकास्ट को अपग्रेड किया है। पिछले साल गूगल ने क्रोमकास्ट को 4K सपोर्ट के साथ अपग्रेड किया था। क्रोमकास्ट के 2018 वर्जन को गूगल क्रोमकास्ट का तीसरा संस्करण माना जा सकता है जो अब 1080p स्ट्रीमिंग पर 60 फ्रेम पर सेकंड को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा न्यू क्रोमकास्ट डोंगल क्रोमकास्ट ऑडियो टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है।
नए क्रोकास्ट 2018 की कीमत $35 है। 9 अक्टूबर से इसे भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, ग्रेट ब्रिटेन, जापान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, सिंगापुर, स्वीडन और अमेरिका में गूगल स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा। हालांकि कुछ देशों में इसे 2019 में बिक्री के लिए लाया जाएगा।
गूगल क्रोमकास्ट को आप सिंपल अपने टीवी TV’s port से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आप टीवी शो, मूवी, गेम्स को स्ट्रीम कर सकते हैं। थर्ड जनरेशन गूगल क्रोमकास्ट 2018 को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सेकंड जनरेशन क्रोमकास्ट डोंगल से 15% फास्टर है। इसमें HDMI इंटरफेस पहले जैसा ही है। पिछले साल की तरह गूगल क्रोमकास्ट 2018 को Chalk और Charcoal कलर ऑप्शन में उतारा गया है। गूगल ने इसके डिजाइन में भी थोड़ा बदलाव किया है। अब इसके सेंटर पर Google’s ‘G’ लोगो है।