Google ने अपने लाइवेट Google Go search ऐप को डेढ़ साल पहले भारत और इंडोनेशिया में लॉन्च किया था। हालांकि अब गूगल ने इस ऐप को दुनियाभर में लॉन्च कर दिया है। इस ऐप का साइज महज 7MB है। यह ऐप लो पावर्ड स्मार्टफोन के लिए काफी उपयोगी है। ऐसे में इस ऐप को आप अपने लो कॉन्फिग्रेशन वाले स्मार्टफोन में आसानी से स्टोर कर सकते हैं और कुछ भी कंटेट को ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं।
इस ऐप को Play Store से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। गूगल का कहना है कि ये ऐप सभी उन एंड्रॉइड डिवाइसों पर काम करेगा जो Lollipop (5.0) या इससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर ऑपरेट होते हैं। Also Read - PUBG: New State को मिला शानदार रिस्पॉन्स, Google Play Store पर एक सप्ताह के अंदर 50 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
Also Read - Samsung Galaxy A72 4G हुआ Google Play Console पर लिस्ट, सामने आए कई फीचर
इससे पहले कंपनी ने गूगल गो सर्विस में गूगल लेन्स सर्विस को भी जोड़ दिया था। इस तरह सस्ते स्मार्टफोन में भी कैमरा की मदद से लेंस फीचर मिल रहा है। यह सर्विस गूगल की ओर से किसी फोटो से जुड़े डिटेल्स सर्च करने में सक्षम है। गूगल लेंस सर्विस डिवाइस के कैमरा, कंप्यूटर विजन और ऑगमेंटेड रियलिटी की मदद से आपके आसपास की चीजों या टेक्स्ट से जुड़े सर्च रिजल्ट्स को ऑनलाइन शो करता है। Also Read - Google पर ये चीजें कभी न करें Search, पड़ेगा पछताना
गूगल गो को शुरुआत में एमर्जिंग मार्केट के लिए तैयार किया गया था, लेकिन अब इसे पूरी दुनिया के लिए शुरू कर दिया गया है। यह ऐप वॉयस सर्च को भी सपोर्ट करती है। आप इस ऐप में बोलकर किसी भी चीज को बड़ी आसानी से सर्च कर सकते हैं। गूगल लेंस के जरिए यूजर्स कैमरे की जरिए कई करतब कर सकते हैं। माना कि आपने किसी चीज पर कैमरा रखा तो गूगल AI आपको बता देगा कि वो क्या है?