Google अक्सर समाज में अपना योगदान देने वाले लोगों को Doodle के जरिए याद करता रहता है। Google ने आज अपने डूडल को Dr Herbert David Kleber को समर्पित किया है, जो एक मशहूर अमेरिकी मनोचिकित्सक थे। Dr Herbert David Kleber को अमेरिका के सबसे बेहतरीन मनोचिकित्सकों में से एक माना जाता है। Dr Herbert ने अपने जिदंगी के दौरान लोगों को नशे की लत से छुटकारा दिलाने की दिशा में काफी काम किया। गूगल ने आज अपने डूडल को Dr Herbert के सम्मान और उनके प्रतिष्ठित नेशनल अकेडमी ऑफ मेडिसिन के लिए चुने जाने की 23वीं वर्षगांठ पर मनाया है। Dr Herbert David Kleber का जन्म 19 जून 1934 को Pennsylvania के Pittsburgh शहर में हुआ था।
उन्होंने Dartmouth कॉलेज में एडमिशन लिया जहां उन्होंने अपनी प्री मेडिकल की स्टडी की और साइकोलॉजी के प्रति अपनी दिलचस्पी को दिखाया। उन्होंने अपनी सर्विस Lexington में कैदियों के हॉस्पिटल में दी। जहां उन्होंने कैदियों को नशे की लत से बाहर निकालने में काफी मदद की। Also Read - Gmail करते हैं इस्तेमाल? Google आपसे कलेक्ट करता है ये जानकारियां
वह कैदियों के इलाज के वक्त यह भी देखते थे कि आखिर किसी शख्स को नशे की लत क्यो लग जाती है। उन्होंने अपनी जीवनकाल में कई पुस्तकें भी लिखी। गूगल ने अपना जो डूडल तैयार किया है उसमें Dr Herbert किसी मरीज को सुनते हुए दिखाई दे रहा हैं। इस दौरान वह नोटबुक में कुछ लिखते हुए भी दिख रहा है। Also Read - Android 12 में यूजर्स को मिलेंगे Pixel स्मार्टफोन वाले ये एक्सक्लूसिव फीचर
इस डूडल पर क्लिक करते ही आपको Dr Herbert से संबंधित काफी जानकारी इंटरनेट पर मिल जाएगी। समाज के प्रति योगदान के लिए उन्हें कई बार अमेरिकी सरकार ने सम्मानित भी किया। 84 साल की उम्र में उनका निधन 2018 में 5 अक्टूबर को हो गया था। Also Read - Android 12 release date: कब होगा लॉन्च? मिलेंगे जबरदस्त WiFi और Camera फीचर