गूगल रूस से अपना बिजनेस आधिकारिक तौर पर समेटने वाली है। कंपनी के लोकल बैंक अकाउंट को रूस ने सीज कर दिया है, जिसकी वजह से कंपनी वहां से अपना बिजनेस ऑपरेट नहीं कर पाएगी। साथ ही, रूस-यूक्रेन वॉर की वजह से पहले ही गूगल के ज्यादातर कर्मचारी रूस छोड़ चुके हैं। गूगल ने वॉल स्ट्रीट जनरल को दिए स्टेटमेंट में रूस में बिजनेस ऑपरेट करने में हो रही दिक्कतों के बारे में बताया है। Also Read - WWDC 2022 में Apple ने जोड़े 5 ऐसे फीचर, जो Google यूजर्स पहले से कर रहे यूज
Google ने वाल स्ट्रीट जर्नल को दिए अपने स्टेटमेंट में कहा है कि रूसी ऑथिरिटीज ने कंपनी के रूस स्तिथ बैंक अकाउंट्स को सीज कर दिया है, जिसकी वजह से कर्मचारियों को सैलरी देने से लेकर सप्लायर और वेंडर को पेमेंट करने में भी दिक्कत हो रही है। साथ ही, कंपनी की वित्तीय जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। Also Read - Google Doodle: कौन थे Angelo Moriondo, जिनकी याद में गूगल ने बनाया शानदार डूडल?
युद्ध के बाद कर्मचारी छोड़ चुके हैं रूस
Google के ज्यादातर कर्मचारी रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बाद से ही रूस छोड़ चुके हैं। ये कर्मचारी कहीं और से फिलहाल काम कर ररे हैं। सूत्रों के मुताबिक, गूगल के ज्यादातर कर्मचारी दुबई स्तिथ ऑफिस से काम कर रहे हैं, जहां कंपनी का बड़ा ऑफिस है। रूस में बिजनेस बंद होने के बाद गूगल को कितना नुकसान होगा, इस बात का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। Also Read - Google Pay ने जोड़ा Hinglish भाषा का सपोर्ट, इस हाइब्रिड भाषा को ऐसे करें सेट
रूसी कोर्ट ने गूगल के बैंक अकाउंट को मार्च में फ्रीज कर दिया था, जिसके बाद कंपनी ने देश छोड़ने का आधिकारिक तौर पर फैसला लिया है। कोर्ट ने गूगल के बैंक अकाउंट के फंड को फ्रिज कर दिया, जिसकी वजह से गूगल न तो अपने कर्मचारियों और सप्लायर को पेमेंट कर सके। फिलहाल यह साफ नहीं है रूसी कोर्ट ने कंपनी की कितनी रकम सीज की है।
सहयोगी कंपनियां भी हुई दिवालिया
एक रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, गूगल की सहयोगी कंपनियां रूस में दिवालिया घोषित हो चुकी है और पेमेंट नहीं कर सकती हैं। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शूरू होने के बाद गूगल ने मार्च में रूस में सर्च, यूट्यूब और अन्य पार्टनर वेबसाइट पर ऐड बेचना बंद कर दिया था। गूगल के अलावा अमेरिकी कंपनियां ट्विटर और स्नैप ने भी रूस में अपनी सर्विसेज बंद कर दी हैं।