Microsoft ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह अपने 27 साल पुराने इंटरनेट ब्राउजर Internet Explorer को आज 15 जून 2022 से बंद करने जा रहा है। Microsoft की तरह अब Google ने भी अपनी एक पुरानी सर्विस को बंद करने का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम Google Talk है। Google Talk की सर्विस आज गुरुवार 16 जून को आधिकारिक तौर पर बंद कर दी गई है। Also Read - Google बंद कर रहा है 16 साल पुराना ऐप, पुराने इंटरनेट यूजर्स के लिए था खास
Google ने आधिकारिक तौर पर Google Talk सर्विस बंद करने का ऐलान कर दिया है, जिसकी शुरुआत साल 2005 में की गई थी। गूगल टॉक की सर्विस कल 16 जून 2022 से बंद हो गई है। 16 जून के बाद जो भी यूजर इस सर्विस का इस्तेमाल करना चाहेगा, उसे Eror दिखाई पड़ेगा। Also Read - Internet Explorer रिटायर, 27 साल की सर्विस के बाद Microsoft ब्राउजर हो रहा बंद
कंपनी ने अपने ब्लॉग-पोस्ट में कहा है कि वह 16 जून 2022 से Google Talk की सर्विस हर जगह से बंद कर रहे हैं। 16 जून के बाद से थर्ड पार्टी ऐप Pidgin और Gajim के जरिए भी इसे एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। कंपनी ने यूजर्स को सलाह दी है कि वह अपने कॉन्टेक्स से बातचीत करने के लिए Google Talk से स्विच करके Google Chat का इस्तेमाल कर सकते हैं। Also Read - महिलाओं को कम सैलरी देने का खामियाजा भुगतेगा Google, देने होंगे 923 करोड़ रुपये
क्या है Google Talk सर्विस?
जैसे कि हमने बताया Google Talk को साल 2005 में लॉन्च किया गया था, जिसे Gtalk के नाम से भी जाना जाता था। यह कंपनी की इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस थी, जिसमें यूजर्स टेक्स्ट और वॉइस के जरिए एक-दूसरे से कम्यूनिकेट किया करते थे। बाद में कंपनी ने इसमें वॉइस के साथ-साथ वीडियो कॉल की सुविधा भी पेश की। इससे उस समय गूगलटॉक की सीधी टक्कर स्काइप जैसे वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म से होती थी।
हालांकि, साल 2013 के बाद से कंपनी ने इस सर्विस को रिटायर करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद Hangouts इसका रिप्लेसमेंट बना था। 2017 में इसे एंड्रॉइड डिवाइस के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया था, लेकिन अब तक यह सर्विस थर्ड पार्टी ऐप के जरिए एक्सेस में थी। लेकिन अब साल 2022 में कंपनी ने घोषणा कर दी है कि यह सर्विस हर जगह से पूरी तरह बंद की जा रही है। 16 जून 2022 के बाद से कोई भी यूजर इस सर्विस को एक्सेस नहीं कर सकेगा।