गूगल ने अपने कीबोर्ड (जीबोर्ड) के एंड्राइड संस्करण में कई फीचर्स को जोड़कर उन्नत करते हुए इसे उपभोक्ताओं के लिए अधिक उपयोगी बना दिया है। ‘एंगैजेट’ की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, हैंड-ड्रॉ इमोजी फीचर आपको आपके मनमुताबिक इमोजी को ढूंढने में मदद करेगा। Also Read - Google Search पर मिलेगा गेमिंग का मजा, बस एक क्लिक दूर हैं क्लाउड गेम
Also Read - Google Down: गूगल के सर्वर में आई दिक्कत ठीक, यूजर्स को मिल रहा था Error 500 का मैसेजइसके अलावा जीबोर्ड आपको किसी विशिष्ट शब्द के ठीक उलट किसी शब्द को टाइप करने के दौरान वाक्याशों का सुझाव देगा। Also Read - Pixel 7 और Pixel Fold के साथ Google बना रहा एक और स्मार्टफोन, होगा सबसे खास
इसे भी देखें: जानें नोकिया 6 के टॉप 5 फीचर्स के बारे में…
गूगल ने अपने सिग्नेचर सर्च फीचर को भी उन्नत किया है। जीबोर्ड का सिग्नेचर सर्च फीचर अब और अधिक व बेहतर परिणाम देगा। इसके साथ ही गूगल हवाई, माओरी और बेल्जियम फ्रेंच जैसी भाषाओं की पूर्ण सुविधा के लिए भी भाषा समर्थन का विस्तार कर रहा है।
इसे भी देखें: Nokia 6 को टक्कर देंगे शाओमी Redmi Note 4, मोटो G5 Plus और लेनोवो Z2 Plus, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स में अंतर
गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले ही गूगल ने भारत में जीबोर्ड को एंड्राइड यूजर्स के लिए अपडेट करने की घोषणा की थी। जीबोर्ड पहले से ही 11 भाषाओं में उपलब्ध है और अब इसे अन्य 11 भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। अब समर्थित भाषाओं में असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगू और उर्दू जैसी भाषाएं शामिल हैं।
इसे भी देखें: सैमसंग Galaxy J7 Pro और Galaxy J7 Max स्मार्टफोन हुए लॉन्च, कीमत: 17, 900 रुपए से शुरू