भारत के पहले देसी मैसेजिंग ऐप हाइक ने मकर संक्रांति के लिये नए एनिमेटेड स्टिकर पैक्स को पेश किया है। फसलों की कटाई की पावन शुरुआत के अवसर पर समूचे भारत में यह त्योहार मनाया जाता है। ये नये स्टिकर पैक्स हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती और तमिल में उपलब्ध हैं। खूबसूरत स्टिकर्स के साथ इस आनंददायक और रंगारंग उत्सव का जश्न मनायें। Also Read - WhatsApp ने कस्टम चैट वॉलपेपर समेत कई नए फीचर्स किए रोल आउट
इन स्टिकर्स में पंतग उड़ाने, सर्दियों के मौसम में आग सेंकने और इससे संबंधित अन्य चीजों को दर्शाया गया है। ये ऐप पर 11 जनवरी से उपलब्ध हैं। हाइक यूजर्स प्लेस्टोर और एप्पस्टोर से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। Also Read - हाइक ने जारी किया Hikeland, अब 'वीडियो स्ट्रीमिंग' और 'वीडियो कॉलिंग' होगी साथ
<strong></strong> Also Read - Hike पर रोजोना 33 फीसदी ज्यादा वक्त बिता रहे हैं यूजर्स, जल्द लॉन्च होगा Hikeland
स्टिकर हाइक की सबसे पसंदीदा सुविधाओं में से एक हैं। हाइक 40+ भाषाओं में 20,000 से ज्यादा स्टिकर्स की लाइब्रेरी उपलब्ध कराता है। इनमें भारत के रंग-बिरंगे सांस्कृतिक परिदृश्य, बॉलीवुड, कॉमेडी, पर्व-त्योहार, क्रिकेट, कबड्डी, स्थानीय तकियाकलामों, अहसासों और यहां तक कि बहानों और क्षमायाचनाओं को भी दर्शाने वाली कई श्रेणियों को शामिल किया गया है।
हाइक चैट पर लाजवाब टेक्स्ट-टू-स्टिकर फीचर भी है, जो आपके द्वारा टाइप किए गए किसी भी संदेश को मजेदार स्टिकर में बदल सकता है। स्टिकर बड़े अर्थपूर्ण होते हैं और आप जो महसूस करते हैं, उसे कहने का एक बढ़िया तरीका हैं। हाइक के सबसे लोकप्रिय स्टिकर प्यार, हंसी-ठहाकों और मौज-मजे को व्यक्त करते हैं। इनके बाद पसंदीदा स्टिकर्स में त्योहारों और क्षेत्रीय मामलों से जुड़े स्टिकर आते हैं।