Hike अकसर हर बड़े इवेंट के लिए स्टिकर पैक रिलीज करता रहता है। हाल ही में इंस्टैंट मैसजिंग ऐप ने महिला दिवस के अवसर पर अपना एक स्टिकर पैक रिलीज किया था और अब होली के उपलक्ष्य में कंपनी ने अपना नया स्टिकर पैक लॉन्च किया है। स्टिकर पैक भारत में होली के त्यौहार को दर्शाता है। इसमें पैक में रंग, गुलाल, गुजिया से लेकर भांग तक का इस्तेमाल कर कुछ आकर्षित और मजेदार स्टिकर्स बनाए हैं। Also Read - New IT Rule 2021: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, सरकार ने बनाए सख्त नियम
यह स्टिकर्स डाउनलोड करने के लिए Hike ऐप पर उपलब्ध है। यदि आपके पास Hike ऐप नहीं है को आप उसे गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। हाइक यूजर्स इन शानदार स्टिकर्स के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को होली की शुभकामनाएं एक अलग और मजेदार तरीके से दे सकते हैं। Also Read - New Guidelines For Digital Media: Social Media और OTT प्लेटफॉर्म्स पर सरकार का बड़ा फैसला, नहीं चलेगी मनमानी
Also Read - How to Send Disappearing Messages in WhatsApp: व्हाट्सऐप का डिसपीरिंग फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि Hike ने त्यौहार या किसी फेमस दिन के उपलक्ष्य पर स्टिकर पैक रिलीज किया है। इससे पहले कंपनी ने महिला दिवस पर भी स्टिकर पैक लॉन्च किया था। महिला दिवस के मौके पर रिलीज किए गए स्टिकर्स में पॉपुलर फ्रेजस और विमेन इम्पावरमेंट वाले कोट्स मौजूद हैं।
इस साल की शुरुआत में हाइक ने मकर संक्राति के अवसर पर भी स्टिकर्स लॉन्च किए थे। तब हाइक ने हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल और इंग्लिश भाषा में स्टिकर्स लॉन्च किए थे। इसके बाद वैलेंटाइन्स पर भी हाइक ने स्टिकर्स लॉन्च किए थे। हाइक यूजर्स मैसेंजर ऐप के स्टिकर्स को काफी पसंद करते हैं। यहीं कारण है कि व्हाट्सएप ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर स्टिकर वाले मैसेज फीचर शुरू किया है।