गूगल सर्च में अगर आपकी फोटो, नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल एड्रेस जैसी चीजें दिकती है, तो आप इसे अब हटवा सकते हैं। आपको इसके लिए गूगल को एक रिक्वेस्ट भेजना होगा। दरअसल, गूगल ने गूगल सर्च से निजी जानकारियों को हटाने के लिए पहले भी रिक्वेस्ट का ऑप्शन यूजर्स को दिया था लेकिन अब गूगल ने इसका दायरा बड़ा दिया है। इसका मतलब अब आप अपनी कई निजी जानकारियों को गूगल सर्च से हटवा सकते हैं। Also Read - Google ने ग्रुप मैसेज में जोड़ा सिक्योरिटी फीचर, यूजर के मैसेज पहले की तुलना में अब होंगे ज्यादा सुरक्षित
इससे पहले Google सिर्फ संवेदनशील जानकारियों जैसे बैंक अकाउंट्स डिटेल्स, क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स आदि को हटाने के लिए रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करता था लेकिन अब नाम, पता, फोन नंबर, फोटो, ईमेल एड्रेस के लिए भी रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट किया जाएगा। Also Read - गेमर्स के लिए बुरी खबर, Google Stadia इस महीने हो जाएगा बंद
गूगल ने क्या कहा
गूगल सर्च के ग्लोबल पॉलिसी लीड फॉर सर्च मिशेल चांग ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि, इस नई पॉलिसी को विस्तार करने के बाद लोगों गूगल सर्च से अपने और भी निजी जानकारियों को हटाने के लिए रिक्वेस्ट कर पाएंगे। Also Read - 50MP कैमरा, 8GB RAM, 128GB स्टोरेज और 30W फास्ट चार्जिंग वाले Google Pixel 7 फोन को सिर्फ 31,999 में खरीदने का सुनहार मौका, Flipkart पर मिल रहा गजब Discount
इन जानकारियों में लोगों का नाम, पता, फोन नंबर. ईमेल एड्रेस, फिजिकल एड्रेस और फोटो जैसी तमाम चीजें शामिल होंगी। उन्होंने बताया है कि यह सब गूगल सर्च रिजल्ट में दिखाई देता है और इससे यूजर्स को नुकसान हो सकता है। इस वजह से गूगल ने अब इसे भी हटाने की शुरुआत कर दी है।
कुछ कंटेंट को नहीं हटाया जाएगा
चांग ने बताया कि अगर कोई कंटेंट किसी सरकारी वेबसाइट या सार्वजनिक रिकॉर्ड में मेंशन किया गया है तो उसे नहीं हटाया जाएगा। आपको बता दें कि गूगल पर ऐसी बहुत सारी वेबसाइट्स मौजूद हैं, जहां कोई भी पेमेंट करके किसी दूसरे इंसान का फोन नंबर या ईमेल एड्रेस पा सकता है। यह तरीका अवैध है और अब इसपर गूगल नकेल कंसने जा रहा है।
कानून के अनुसार भी डेटा प्रोटेक्शन लॉ द्वारा पर्सनल डेटा को मिटाने का अनुरोध करने का अधिकार सभी यूजर्स को है। भारत के डेटा प्रोटेक्शन बिल 2019 के अनुसार भी यूजर्स अपने निजी डेटा को हटवाने की मांग कर सकते हैं।