चाइनीज कंपनी हुवावे ने चीन में 2-in-1 नोटबुक MateBook E 2019 को लॉन्च कर दिया है। इसमें Qualcomm’s Snapdragon 850 दिया गया है जो विंडो 10 पर ऑपरेट होती है। चिपसेट 8GB रैम के साथ 512GB UFS स्टोरेज है। MateBook E 4G LTE सपोर्ट के साथ आती है। Huawei की नोटबुक में टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ नैरो बॉर्डर हैं। MateBook E में 12इंच की स्क्रीन है और इसका रिजॉल्यूशन 2160×1440 पिक्सल्स है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 3:2 है। इसका व्यूइंग एंगल 160 डिग्री का है। यह डिवाइस TUV Rheinland सर्टिफाइड है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4×4 MIMI एंटीना टेक्नोलॉजी है। इसमें 3.5mm headphone jack, USB Type-C port, Bluetooth 5.0, और dual-band Wi-Fi जैसे फीचर्स हैं। इसमें ड्यूल स्पीकर हैं जो ड्यूल SmartPA amplifier और Dolby Atmos के साथ आते हैं।
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस के बैक में 13मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें Huawei Share 3.0 One Touch का फीचर है। Also Read - Vaio की भारत में वापसी, लॉन्च किए दो प्रीमियम स्लीक डिजाइन वाले लैपटॉप- E15, SE14
नोटबुक में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंडेट फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ M Pen Lite Stylus है। इस डिवाइस में जहां तक बैटरी की बात है तो इसमें 36.3Wh battery है। कंपनी का दावा है कि आप डिवाइस को फुल चार्ज करने पर 50% ब्राइटनेस पर 10 घंटे तक मीडिया प्लेबैक कर सकते हैं। डिवाइस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और यह डेढ़ घंटे में बैटरी को 88% तक चार्ज कर देता है। MateBook E 2019 की कीमत RMB 3,999 (लगभग 41,000 रुपये) है। Also Read - How to get free Windows 10 upgrade : Windows यूजर्स के लिए खुशखबरी, फ्री में करें Windows 10 इंस्टॉल
यह कीमत इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके टॉप एंड वेरिएंट जिसमें 512GB की स्टोरेज है उसकी कीमत RMB 4,999 (लगभग 51,500 रुपये) है। आप इस डिवाइस को दो कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। इसमें Titanium Ash और Charm Blue Sea कलर ऑप्शन है। अगर आप इस डिवाइस को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे चीन में Vmall और Tmall से खरीद सकते हैं। Also Read - प्रीमियम डिजाइन और हाई एंड प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च हुआ Nokia PureBook X14 लैपटॉप, जानें कीमत