भारत के साथ दुनियाभर में PUBG मोबाइल काफी लोकप्रिय है। इस गेम की भारत में इतनी लोकप्रियता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस गेम के बारे में जानते हैं। दरअसल आज 29 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान PUBG पर यह बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान दो हजार से ज्यादा बच्चों को संबोधित किया, जिसमें बच्चों के माता पिता भी शामिल थे। Also Read - PUBG: New State को मिला शानदार रिस्पॉन्स, Google Play Store पर एक सप्ताह के अंदर 50 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
इस दौरान एक माता ने मोदी से पूछा कि पहले मेरा बेटा पढ़ाई में ठीक था, लेकिन आजकल ऑनलाइन गेम्स की वजह से वो थोड़ा कमजोर हो गया है। इस पर तुरंत प्रधानमंत्री ने कहा कि, ये PUBG वाला है क्या। मोदी के यह कहतेे ही पूरा स्टेडियम तालियों की गूंज से भर उठा। Also Read - PUBG: New State Game भारत में भी होगा लॉन्च? लीक हुई डिटेल्स
<strong>
</strong> Also Read - PUBG Mobile India Latest Update: PUBG की वापसी होगी या नहीं? केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयानमोदी ने माता पिता को सलाह दी कि वह कभी भी अपने सपनों को बच्चों पर न थोपे, इससे उन पर बुरा असर हो सकता है। मोदी ने कहा कि आज टेक्नोलॉजी का जमाना है और हर बच्चे को इसके बारे में पता होना चाहिए। बच्चों को सभी नई टेक्नोलॉजी ऐप के बारे में जानकारी होनी चाहिए, जिससे उन्हें काफी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि अगर बच्चा कभी असफल भी हो जाता है तो माता-पिता को उसका हौसला बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल की जानकारी देनी चाहिए। इससे बच्चे टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल कर पाएंगे और प्ले स्टेशन छोड़कर बाहर प्ले ग्राउंड में जा सकेंगेे।