यूट्यूब के वीडियो की सामग्री को लेकर आपत्ति जताने के मामले में भारत उपर है। अक्तूबर दिसंबर 2017 की अवधि में भारत से 93 लाख वीडियो की सामग्री को लेकर आपत्ति जताई गई। Also Read - Twitter यूजर्स को मिलेगी YouTube वाली फील, रोल आउट हुआ यह तगड़ा फीचर
Also Read - YouTube Shorts की पॉपुलैरिटी ने छुआ आसमान, महीने में आ रहे 150 करोड़ यूजर्स Also Read - 17 साल पहले अपलोड हुआ था YouTube का पहला वीडियो, अब तक कमा चुका है करोड़ों रुपयेयूट्यूब की ट्रांसपेरेंसी रपट में यह जानकारी दी गई है। इसके अनुसार स्वाचालित व्यवस्था या मानवीय हस्तक्षेप के चलते 2017 की चौथी तिमाही में 82.8 लाख से अधिक वीडियो हटाए गए। इसे अनुसार आलोच्य अवधि में कुल 93,21,943 वीडियो की सामग्री को लेकर आपत्ति जताई गई।
बता दें कि कैलिफोर्निया के सैन ब्रूनो स्थित यूट्यूब के मुख्यालय में गोलीबारी की घटना में एक की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को से 19 किलोमीटर दूर स्थित सैन ब्रूनो शहर के पुलिस प्रमुख एड बरबेरिनी ने बताया कि संदिग्ध महिला हमलावर ने मंगलवार को यूट्यूब मुख्यालय परिसर में कई लोगों को घायल कर दिया और उसके बाद संभवत: उसने खुद को गोली मार ली।