भारत सरकार ने एक बार फिर 348 मोबाइल ऐप्स पर बैन लगा दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को संसद में कहा कि भारत सरकार ने 348 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। उनका कहना है कि ये ऐप्स लोगों का डेटा कलेक्ट कर रहे थे और प्रोफाइलिंग के लिए विदेशों में सर्वरों को अनॉथराइज्ड तरीके से भेज कर रहे थे। इन 348 ऐप्स में से कुछ चीनी ऐप हैं और कुछ को अन्य देशों द्वारा डेवलप किया गया है। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। Also Read - सावधान! अपने फोन से तुरंत डिलीट करें ये ऐप्स, वरना खाली हो जाएगा आपका पूरा बैंक अकाउंट
इतनी ऐप्स पर लगा बैन
राजीव चंद्रशेखर ने यह जानकारी रोडमल नागर के प्रश्न के उत्तर में दी है। सदस्य ने पूछा था कि क्या सरकार ने देश के बाहर लोगों का डेटा भेजने वाले ऐप्स की पहचना की है। अगर ऐसे ऐप्स हैं तो क्या उन पर प्रतिबंध लगाया गया है। Also Read - English to Hindi: इंग्लिश से हिंदी ट्रांसलेट करने वाले 5 बेस्ट ऐप्स और वेबसाइट्स
इसके उत्तर में मंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने ऐसे 348 ऐप्स को भारत में ब्लॉक कर दिया है, जो इस तरह से डेटा भेजकर राज्य की सुरक्षा का उल्लंघन कर रहे थे। ये ऐप्स यूजर्स डेटा को भारत के बाहर भेज रहे थे। इस कारण इसे भारत, भारत की संप्रभुता और अखंडता पर नकारात्मक प्रभाव माना जाता है। उन्होंने ने यह भी बताया कि इन ऐप्स को चीन समेत अन्य कई देशों में बनाया गया है। Also Read - Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' फिल्म, आ गई डेट
इस गेम पर भी लगा प्रतिबंध
यह खबर लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) के भारत में बैन होने के बाद आई है। हाल में भारत सरकार ने इस गेम पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। लोगों का डेटा देश के बाहर भेजने के चलते ही इस गेम पर भी बैन लगाया गया है।
बता दें कि 28 जुलाई को इस बैटल रॉयल गेम को Google Play Store और iOS स्टोर से हटाने के निर्देश दिया गया था, जिसके बाद इस गेम को दोनों प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। ऐप को IT Act के Section 69A के तहत ब्लॉक किया गया है।
ऐसा पहली बार नहीं है, जब ऐप्स को भारत में बैन किया गया है। इससे पहले भी सुरक्षित कारणों के चलते कई सारी ऐप्स को देश में प्रतिबंधित किया जा चुका है। इसमें TikTok जैसे कई नाम शामिल हैं।