Infinix इस महीने 14 दिसंबर को अपने पहले Android Smart TV को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। Infinix X1 Android TV के नाम से इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। Zero 8i फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च के दौरान ही कंपनी ने इस महीने स्मार्ट टीवी और साउंड बार लॉन्च करने की घोषणा की थी। अब कंपनी 14 दिंसबर को Infinix X1 Android TV के साथ-साथ SNOKOR Soundbar (60W) लॉन्च करने जा रही है। Infinix X1 Android TV को दो स्क्रीन साइज 32 इंच और 43 इंच में लॉन्च किया जाएगा। ये सभी प्रोडक्ट्स ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर एक्सक्लूसिविली सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। Also Read - 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 20MP सेल्फी कैमरा, 8GB RAM और 33W फास्ट चार्जिंग वाले 5G फोन Xiaomi Mi 10T Pro पर तगड़ा Discount
X1 Android TV : संभावित फीचर्स
Image: Infinix
इस स्मार्ट टीवी के संभावित फीचर्स की बात करें तो ये दो स्क्रीन साइज में आएंगे। यह स्मार्ट टीवी Android TV के लेटेस्ट प्लेटफॉर्म के साथ आएगा। इसमें HDR 10 HLG सपोर्ट वाला डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। इसमें आपको फुल एचडी रिजोल्यूशन मिलेगा। यह स्मार्ट टीवी ट्रू बेजल लेस डिजाइन के साथ आएगा। इसके डिस्प्ले में 400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। साथ ही, ये डॉलवी और डॉल्वी डिजिटल प्लस ऑडियो को भी सपोर्ट करेगा। इसमें 24W तक का स्पीकर दियाजा सकता है। ये TUV Rheinland ब्लू रे लाइट रिडक्शन डिस्प्ले के साथ आएगा। X1 स्मार्ट टीवी में Amazon Prime Video, Netflix, Youtube जैसे कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स दिए जा सकते हैं। इसका सीधा मुकाबला Realme TV से होगा। Also Read - 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा और 4GB RAM वाले Redmi 9i पर मिल रहा Discount, Flipkart से सिर्फ ₹385 की EMI पर खरीद सकते हैं आप
SNOKOR Soundbar (60W)
Infinix अपने SNOKOR ब्रांड के तहत पहला Soundbar भी 14 दिसंबर को लॉन्च करने वाला है। इसे 60W ऑडियो आउटपुट सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस साउंटबार की खास बात ये होगी कि ये ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 2.5 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। ये ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आ सकता है।
Image: Infinix
इन दोनों प्रोडक्ट्स के अलावा कंपनी अपने एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन Infinix Smart HD 2021 को भी लॉन्च करने जा रही है। इस लो बजट स्मार्टफोन को कंपनी 16 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो ये ड्यूल रियर कैमरा और 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा।