लेनोवो ने भारत में अपना स्मार्टबैंड लॉन्च किया है। इस स्मार्टबैंड की कीमत 1,299 रुपए रखी है। यह स्मार्टबैंड Lenovo HX06 है। यह स्मार्टबैंड शाओमी के Mi Band 2 को कड़ी चुनौती देगा।HX06 बैंड एक्सक्लूसवली ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। लेनोवो के इस स्मार्टबैंड में ओलेड मोनोक्रोम डिस्प्ले दी गई है। Also Read - Twitter ने 46,000 से ज्यादा अकाउंट्स को किया बैन, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप
Also Read - Free Fire MAX में आया एक नया और शानदार 'Mad Scientist' बंडल, जानें इसे फ्री में पाने का तरीका Also Read - Xiaomi 12s Ultra का ऑफिशियल फर्स्ट लुक आया सामने, मिलेगा तगड़ा कैमराLenovo HX06 स्मार्टबैंड में 0.87 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टबैंड वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। यानी इस स्मार्टबैंड पर धूल-पानी का कोई असर नहीं होगा। Lenovo HX06 स्मार्टबैंड IP67 रसिस्टेंट है।
इस स्मार्टबैंड के बारे में ज्यादा जानकारी लेनोवो के हेल्थी एप से भी जानी जा सकती है। यह एप स्मार्टफोन से डाउनलोड किया जा सकता है। लेनोवो के Healthy app पर इस स्मार्टबैंड के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस डिवाइस के जरिए यूजर्स अलार्म सेट कर सकते हैं। इसके अलावा, कॉल अलर्ट और मैसेज नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। इसमें 0.87 इंच की स्क्रीन दी गई है।
इस स्मार्टबैंड में 60एमएएच की बैटरी दी गई है। लेनोवो का दावा है कि इस सिंगल चार्ज पर इस स्मार्टबैंड की बैटरी 8 दिन तक चलती है। इस बैंड में यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ फीचर भी दिया गया है।