CES 2021 अगले सप्ताह से शुरू होने वाली है। इस ग्लोबल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो से पहले ही Lenovo ने तीन नए IdeaPad लैपटॉप लॉन्च किए हैं। आपको बता दें कि Lenovo भी इस ग्लोबल इवेंट CES 2021 का हिस्सा है। कंपनी ने अपने तीन नए नोटबुक्स- IdeaPad 5 Pro, IdeaPad 5i Pro और IdeaPad 5G को लॉन्च किया है। हालांकि, लेनोवो ने अपने इन लेटेस्ट लैपटॉप सीरीज की कीमतों को अनाउंस नहीं किया है। IdeaPad 5G में Alexa सपोर्ट दिया गया है आप बोलकर कई टास्क कर सकेंगे। Also Read - Realme Q3, Realme Q3i, Realme Q3 Pro 5G हुए लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स
IdeaPad 5G लैपटॉप sub-6 GHz नेटवर्क को सपोर्ट करता है। हालांकि, अगर 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं होगा तो ये 4GLTE पर काम करेगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 8cX 5G SoC का इस्तेमाल किया है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 680 कार्ड का इस्तेमाल किया है। यह नोटबुक 8GB LPDDR4X RAM को सपोर्ट कगेगा। इसमें 14 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोलूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। इसमें स्टोरेज के लिए 512GB SSD हार्ड डिस्क दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसमें 20 घंटे का वीडियो वॉचिंग बैक-अप मिलता है। Also Read - Oppo K9 5G के फीचर्स हुए लीक, 8GB RAM और 65W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 6 मई को होगा लॉन्च
स्मार्ट लैपटॉप
इस लैपटॉप में फ्रंट फेसिंग Dolby ऑडियो स्पीकर्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें डुअल एरे माइक्रोफोन का भी इस्तेमाल किया गया है। यह इंफ्रारेड कैमरा फीचर के साथ आता है जो डिवाइस को अनलॉक करने में मदद करता है। IdeaPad 5G कंपनी का पहला लैपटॉप है जो 5G नेटवर्क सपोर्ट फीचर और नए शो मोड फीचर के साथ आता है। इस फीचर के जरिए ये Amazon Echo Show की तरह ही काम करने लगता है। इसे Amazon Alexa इस्तेमाल करके म्यूजिक प्ले, ऐप लॉन्च समेत स्मार्ट होम डिवाइसेज कंट्रोल करने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्मार्ट लैपटॉप को साल की पहली तिमाही में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। Also Read - Apple iPad Pro 2021 हुआ लॉन्च, मिलेगा LED डिस्प्ले और 5G नेटवर्क का सपोर्ट
IdeaPad 5iPro
Lenovo के अन्य दो लैपटॉप- IdeaPad 5i और IdeaPad 5 Pro की बात करें तो ये कंपनी के पहले मॉडल हैं जो 16:10 आसपेक्ट रेश्यो के साथ आता है। IdeaPad 5i और IdeaPad 5 Pro दोनों ही मॉडल्स- 14 इंच और 16 इंच की स्क्रीन साइज के साथ आते हैं। दोनों ही मॉडल्स- स्ट्रोम ग्रे और क्लाउड ग्रे कलर में आते हैं।
IdeaPad 5i Pro के फीचर्स की बात करें तो ये Intel Core i7 11th जेनरेशन प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें Nvidia MX450 ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। ये 16GB तक DDR4 RAM को सपोर्ट करता है। इसके 14 इंच वाले मॉडल में 2.8K IPS डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, 16 इंच वाले मॉडल में 2.5K डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह 3.0 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके 14 इंच वाले मॉडल की कीमत €699 (लगभग 62,843 रुपये) है वहीं 16 इंच वाले मॉडल की कीमत €899 (लगभग 80,000 रुपये) है।
IdeaPad 5 Pro
इसके 14 इंच वाले मॉडल में AMD Ryzen H सीरीज का मोबाइल प्रोसेसर दिया गया है। ये NVidia Mx450 ग्राफिक्स के साथ आता है। ये 16GB तक DDR4 RAM और 1TB तक की स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इसमें भी 2.8K IPS डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, इसके 16 इंच वाले मॉडल में 2.5K डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह 350 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। ये भी AMD Ryzen H सीरीज मोबाइल प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 32GB तक DDR4 RAM और 1TB तक की स्टोरेज दी गई है। इसके 14 इंच वाले मॉडल की कीमत €799 (लगभग 71,000 रुपये) है वहीं इसके 16 इंच वाले मॉडल की कीमत €1,149.99 (लगभग 1,34,844 रुपये) है। इसे मई में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।