Lenovo Legion Slim 7 भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी का दावा है कि यह अभी तक दुनिया का सबसे पतला गेमिंग लैपटॉप है। यह Window 11 के साथ आया है। इसमें AMD Ryzen 7 5800H प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप Dolby Vision को सपोर्ट करता है। बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें Nahimic 3D सपोर्ट दिया गया है। यहां पर इस गेमिंग लैपटॉप के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत बताई गई है। Also Read - Dell ने लॉन्च किए 2 नए गेमिंग लैपटॉप, 12th Gen Intel Core प्रोसेसर समेत मिल रहे कई धांसू स्पेसिफिकेशन
Lenovo Legion Slim 7 Price in India
Lenovo Legion Slim 7 की भारत में कीमत 1,44,990 रुपये है। यह एक ही कलर Shadow Black में आया है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। Lenovo Legion Slim 7 के लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 3 महीने के लिए Xbox Game Pass का एक्सेस मिल रहा है। इसमें 100 हाई क्वालिटी PC गेम्स मिलते हैं। Legion Slim 7 गेमिंग लैपटॉप का प्रीवियस वर्जन पिछले साल जनवरी में अमेरिका में लॉन्च हुआ था। Also Read - Asus ROG Zephyrus M16 2022 Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Lenovo Legion Slim 7 Specifications
इसमें 15.6 इंच का WQHD IPS anti-glare डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजलूशन 2560×1440 और रिफ्रेश रेट 165Hz है। डिस्प्ले DC Dimmer टेक्नोलॉजी और Dolby Vision से लैस है। कंपनी का यह धांसू गेमिंग लैपटॉप Windows 11 पर रन करता है। इस डिवाइस में AMD Ryzen 7 5800H प्रोसेसर मिल रहा है। इसके साथ इसमें Nvidia GeForce RTX 3060 और 6GB GDDR6 ग्राफिक्स मैमोरी दी गई है। Also Read - Acer Nitro 5 2022 गेमिंग लैपटॉप 16GB RAM के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
लेनोवो का यह लैपटॉप 8GB DDR4 RAM के साथ है, जिसकी फ्रीक्वेंसी 3200MHz है। साथ ही इसमें 8GB SO-DIMM DDR4 RAM भी मिल रही है। इस लैपटॉप में 16GB तक RAM का यूज किया जा सकता है। इसमें 1TB स्टोरेज दिया गया है। कंपनी ने इस लैपटॉप में RGB लाइटिंग वाला फुल साइज कीबोर्ड मिल रहा है। डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर्स लगे हैं।
इसके अलावा Legion Slim 7 में 720p वेबकैम दिया गया है। यह 71Whr की बैटरी से लैस है। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह 8 घंटे तक चल सकता है। इसका वजन 1.9 किलोग्राम और साइज 356x252x15.9mm है।