Mobile World Congress (MWC) 2022 के पहले दिन सोमवार, 28 फरवरी को Lenovo Tab M10 Plus (3rd Gen) लॉन्च हो गया। लेनोवो का यह लेटेस्ट टैबलेट Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज जैसी खूबियां दी गई हैं। इसमें पतले बेजल्स के साथ 2K डिस्प्ले और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ चार स्पीकर मिलते हैं। डुअल-टोन डिजाइन वाले इस टैब में Lenovo का Precision Pen 2 stylus का भी सपोर्ट दिया गया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं। Also Read - Best Gaming Laptops under Rs 1 Lakh: AMD प्रोसेसर से लैस बेस्ट गेमिंग लैपटॉप, जिनपर Flipkart Sale में मिल रहा Discount
Lenovo Tab M10 Plus (3rd Gen) specifications
लेनोवो टैब M10 प्लस (3rd Gen) में 10.61-इंच 2K IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने कहा है कि ब्लू लाइट एक्सपोजर को कम करने के लिए यह नया टैबलेट TUV Rheinland सर्टिफाइड है, जिससे आंखों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता। लेनोवो का यह नया टैबलेट Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Also Read - Motorola Razr 3 में मिल सकती है 512GB की जबरदस्त स्टोरेज, कंपनी ने यूं दिया इशारा
नए Lenovo Tab M10 Plus में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिए गए हैं। इसका वाई-फाई ओनली मॉडल MediaTek G80, जबकि LTE + Wi-Fi वेरिएंट Snapdragon 680 4G प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट ऑप्शनल Lenovo Precision Pen 2 सपोर्ट के साथ आता है, जिससे यह सैमसंग के हाल में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Tab S8+ और Galaxy Tab S8 Ultra को टक्कर दे सकता है। Also Read - Motorola Edge 30, Moto G52, Moto E32 और Lenovo K15 जल्द हो सकते हैं लॉन्च, कई सर्टिफिकेशन साइट पर हुए लिस्ट
कैमरे की बात करें, तो Lenovo Tab M10 Plus (3rd Gen) के फ्रंट और रियर, दोनों तरफ 8-मेगापिक्सल के कैमरे मिलते हैं। इसमें डॉल्बी ऐटमस सपोर्ट के साथ चार स्पिकर दिए गए हैं। यह नया टैबलेट 7700mAh बैटरी के साथ आता है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद आप इस टैब पर 12 घंटे तक वीडियो चला सकते हैं।
Lenovo Tab M10 Plus (3rd Gen) price, availability
लेनोवो के इस नए टैब की शुरुआती कीमत EUR 249 यूरो (करीब 20,900 रुपये) है। चुनिंदा मार्केट्स में इसकी सेल अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। यह टैबलेट Frost Blue और Storm Grey कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे किन देशों में पेश किया जाएगा, इसे लेकर अभी कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है।