लेनोवो ने भारत में Yoga Series के नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इस सीरीज में कंपनी ने दो लैपटॉप Yoga 7i और Yoga 9i को लॉन्च किया है। दोनों ही लैपटॉप में Intel का लेटेस्ट 11th Gen Tiger Lake प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने Lenovo IdeaPad Slim 5i को लॉन्च किया है, ये भी 11th Gen Tiger Lake प्रोसेसर के साथ आता है। इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 63,990 रुपये है। यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ अमेजन और ऑफ-लाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे। Also Read - CES 2021: Lenovo ने पेश किए Legion गेमिंग लैपटॉप, जल्द सेल के लिए होंगे उपलब्ध
Lenovo Yoga 9i, Lenovo Yoga 7i, Lenovo IdeaPad Slim 5i Price
सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Lenovo Yoga 9i 1,69,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है। यह सिर्फ ब्लैक फिनिश में ही उपलब्ध है। दूसरी ओर Lenovo Yoga 7i लैपटॉप 99,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है और ये भी सिंगल स्लेट ग्रे कलर विकल्प में उपलब्ध है। Lenovo Yoga 9i और Lenovo Yoga 7i लैपटॉप को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। Lenovo Yoga 7i 15 जनवरी को सेल पर आएगा, जबकि Lenovo Yoga 9i 12 जनवरी को सेल पर आएगा। लिस्ट में Lenovo IdeaPad Slim 5i सबसे किफायती है और यह 63,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है। Also Read - Lenovo ने लॉन्च किया कमाल का 5G लैपटॉप, बोलकर कर सकेंगे हर काम
स्पेसिफिकेशन्स
Lenovo Yoga 7i दो स्क्रीन मॉडल 14-inch और 15.6-inch FHD स्क्रीन में आता है, जो 1920X1080 पिक्सल रेजलूशन का है। लैपटॉप में पतला बेजल डिजाइन और 88 फीसदी का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो मिलता है। डिवाइस की बैटरी लाइफ 16 घंटे की है और यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। लैपटॉप में 3.0 डिग्री का हिंज डिजाइन और इंटेलिजेंट कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो टेम्परेचर को रेगुलेट करता है। सिक्योरिटी फीचर में फिंगरप्रिंट रीडर और ट्रूब्लॉक प्राइवेसी शट्टर दिया गया है। Also Read - VAIO की दोबारा हो रही है वापसी, 15 जनवरी को भारत में लॉन्च करेगा लैपटॉप
वहीं Lenovo Yoga 9i लैपटॉप 14-inch के UHD (3840 x 2160) IPS डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें अल्ट्रा सोनिक फिंगरप्रिंट रिडर और स्मार्ट सेंसर टचपैड दिया गया है। कंपनी का कहना है कि लैपटॉप 50 फीसदी तक के ज्यादा क्लिकेबल एक्टिव सर्फेस एरिया के साथ आता है। लैपटॉप में ट्रू-स्ट्राइक की-बोर्ड दिया गाय है। साथ ही इसमें एक वेबकैम प्राइवेसी शट्टर और लेनोवो इंटेलिजेंट थर्मल सिस्टम 4.0 मौजूद है। इस लैपटॉप में 16GB तक का LPDDR4X RAM और 1TB तक की SSD PCIe M.2 इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
Lenovo IdeaPad Slim 5i लैपटॉप दो स्क्रीन साइज- 14-inch और 15.6-inch FHD IPS स्क्रीन के साथ आता है। डिवाइस में एक इन-बिल्ट फिजिकल प्राइवेसी वेबकैम शट्टर और फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है। इसमें कंपनी ने लेनोवो रैपीड चार्ज टेक्नोलॉजी दी है। ब्रांड का दावा है कि यह महज 15 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे तक का बैटरी बैकअप प्रदान कर सकता है। डिवाइस ग्रेफाइट ग्रे कलर में आता है।