LG ने 360 डिग्री तक फोल्ड और अनफोल्ड होने वाला डिवाइस डेवलप किया है। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल से स्मार्टफोन बनाना बंद कर दिया है। हालांकि, अभी भी कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई इंडस्ट्री में लोकप्रिय है। अब कंपनी ने एक ऐसा पैनल बनाया है, जिसे 360 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। यह भविष्य में आने वाले स्मार्टफोन्स में मिल सकता है। Also Read - Microsoft लाने वाला है फोल्डेबल डिस्प्ले, 360 डिग्री तक हो जाएगा टर्न
इस साल SID 2022 Display Week में LG को अधिक सम्मानित पैनलिस्टों (Most Esteemed Panelists) में से एक के रूप में इनवाइट किया गया था। कंपनी के शोकेस के दौरान बताया कि उसकी रिसर्च और डेवलपरमेंट टीम ने सफलतापूर्वक एक फोल्डेबल OLED डिवाइस डेवलप किया है, जो कि 0-360 डिग्री तक फोल्ड और अनफोल्ड हो सकता है। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। Also Read - LG 2022 OLED TV हुए भारत में लॉन्च, साथ आया 75 लाख रुपये वाला रोलेबल टीवी
LG ने बनाया 360 डिग्री तक घूमने वाला डिवाइस
इस इवेंट के दौरान LG डिस्प्ले ने एक फोल्डेबल OLED टच स्क्रीन दिखाया, जिसे हॉरिजान्टल अनफोल्ड करने पर वह 8.03 इंच का हो जाता है। इसकी खासियत है कि पैनल को अंदर और बाहर दोनों तरफ मोड़ा जा सकता है। इस डिस्प्ले को यूजर 0 से 360 डिग्री तक किसी भी एंगल पर मोड़ सकता है। Also Read - LG TVs में आएंगे कई लेटेस्ट इनोवेशन्स, बेहद शानदार होगा OLED EX और Transparent OLED Display
अब अगर ड्युरेबिलिटी की बात करें तो ऐसा लग रहा है कि LG फोल्डेबल OLED के लिए UTG (अल्ट्रा-थिन ग्लास) टेक्नोलॉजी का यूज किया जा रहा है। साथ ही बाहर वाली स्क्रीन को एंटी-फिंगरप्रिंट मटेरियल के साथ कोट किया गया है ताकि डिवाइस हमेशा स्पिक और स्पैन दिखे।
LG का दावा है कि 360 फोल्डेबल OLED डिवाइस को नॉर्मल यूज के तहत 200000 फोल्ड के लिए रेट किया गया है। डिस्प्ले की अन्य डिटेल की बात करें तो इसका पिक्सल रेजलूशन 2480×2200 है। इसके अलावा डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस 430 Nits है।
कंपनी ने पेश किया एक और पैनल
SID 2022 Display Week के दौरान कंपनी ने 17 इंच के फोल्डेबल OLED पैनल से भी पर्दा उठा दिया। हालांकि, यह 360 डिग्री फोल्ड नहीं होता है। यह लैपटॉप की तरह ही ट्रेडिशनल 180 डिग्री पर फोल्ड किया जा सकता है। लेकिन 17 इंच के बड़े साइज में LG डिस्प्ले प्रोटोटाइप लोगों के लिए काफी प्रभावशाली था। आगे आने वाले समय में लोगों को इन पैनल के लैस कई डिवाइस देखने को मिल सकते हैं।