Realme अपने पहले वियरेबल फिटनेस ट्रेकर को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी के फिटनेस बेंड की इंफोर्मेशन पहले भी कई बार लीक हो चुकी है। लेकिन इसका लुक पहली बार लीक हुआ है। Realme इंडिया के सीईओ माधव सेठ इसे पहले हुए स्पॉट किए गए हैं। इसकी डिस्प्ले कलर है या नहीं फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई हैं। लेकिन Realme के फिटनेस बेंड के डिजाइन से जुड़ी जानकारी हमारे सामने जरूर आई हैं। इस फिटनेस बेड की डिस्प्ले थोड़ी कर्व वाली है। Also Read - Realme 8 Pro में मिलेगा 108MP का कैमरा, ऐसा होगा फोन का डिजाइन
इसके साथ ही Beebom की स्पटॉ की गई फिटनेस बेंड का डिजाइन Huawei Band 5 से मिलता जुलता है। यह फिटनेस बेंड जिसे माधव ने अपने हाथ में पहना है उसमें पीले रंग का बेंड है। यह रियलमी का क्लासिक कलर है। Realme अगले महीने 6 फरवरी को इंडिया में एक इवेंट को होस्ट करने जा रहा है। इस दौरान Realme C3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। वियरेबल के लीक सामने आने बाद अब माना जा रहा है कि इसी इवेंट में कंपनी अपना पहला फिटनेस बेंड लॉन्च कर सकती है। Also Read - Realme C21 स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च, जानें खूबियां
Realme फिटनेस बेंड को लेकर पहले से खबरें हैं कि कंपनी इसे फरवरी में लॉन्च कर सकती है। रियलमी के फिटनेस बेंड की लीक फोटो हमें Microsoft के ill-fated फिटनेस बेंड की याद दिलाता है। इसमें फिटनेस ट्रेकर के चारों ओर बेंड लिपटा हुआ रहता है। Also Read - 4GB RAM, 48MP कैमरा और 6000mAh बैटरी वाले Realme Narzo 20 पर Offer, Flipkart से ₹359 की EMI पर खरीदें
Realme के फिटनेस बेंड की मार्केट में सीधी टक्कर Xiaomi Mi Band 4 और Honor Band 5 से होगी। IDC के अनुसार India के वियरेबल मार्केट मेेें पिछले साल के तीसरे तीमाही 3 मिलियन वियरेबल शिप किए गए। फिलहाल इंडियन मार्केट में फिटनेस बेंड के मामले में Xiaomi अपने Mi Band लाइनअप के साथ पहले नंबर पर है। हालांकि उसे Honor, Huawei, Samsung और कुछ दुसरे ब्रांड से टक्कर मिलती है।