हाल में एक लीक के जरिए पता चला था कि चाइनीज कंपनी मीजू, Astell & Kern के साथ मिलकर Meizu 16th Plus के स्पेशल एडिशन को लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। इसके साथ कंपनी ने कई एसेसरीज को भी पेश किया है, जिसमें Astell & Kern Billie Jean headphones, Astell & Kern XB10 decoder और Aurora Blue ग्रेडिएंट कलर Meizu 16th Plus है।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को एसेसरीज के साथ RMB 4,598 (लगभग 48,500 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। यह मीजू का अभी तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन है।
Meizu 16th Plus में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। सिर्फ स्मार्टफोन की कीमत RMB 3,298 है। Astell & Kern XB10 डिकोडर सर्कुलर फॉर्म फैक्टर के साथ आता है और इसका वजन 23 ग्राम है। इसमें बिल्ट इन बैटरी है, जो लगभग पांच घंटे तक चलती है। कंपनी के इसके नॉर्मल वेरिएंट को कुछ महीने पहले लॉन्च किया था।
हालांकि नए वेरिएंट को Aurora Blue color के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट की कीमत कुछ ज्यादा है। Asten & Kern के साथ मीजू की यह पहली पार्टनरशिप है।