Meta अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को रिराइट किया है यानी दोबारा लिखा है। पहले Facebook के नाम से जाने जानी वाली कंपनी ने प्राइवेसी पॉलिसी और टर्म ऑफ सर्विस को रोल आउट किया है। पुराने फेसबुक डेटा पॉलिसी को अब मेटा प्राइवेसी पॉलिसी के नाम से जाना जाएगा, जिसे रिवाइज किया गया है और यूजर्स के लिए आसान बनाया गया ताकि कंपनी के लेटेस्ट प्रोडक्ट्स को समझने में दिक्कत न हो। Also Read - Facebook App से फिर कर पाएंगे मैसेज, दोबारा एक होंगे फेसबुक और मैसेंजर ऐप
कंपनी ने पॉलिसी रिराइट करते हुए बताया कि नई पॉलिसी के तहत, Meta न तो यूजर का डेटा कलेक्ट करता है और न ही इसे किसी के साथ साझा करता है। यही नहीं, कंपनी यूजर की निजी जानकारी भी बिजनेस के लिए यूज नहीं करती है यानी बेचती है। आइए, जानते हैं Meta के इस रिवाइज्ड पॉलिसी के बारे में। Also Read - Instagram Feed का बदल जाएगा लुक, Mark Zukerberg ने दिखाया प्रीव्यू
क्या है नया?
Meta की नई प्राइवेसी पॉलिसी में यह बात कही गई है कि कंपनी यूजर डेटा को शेयर नहीं करती है। यही नहीं, कंपनी इसको लेकर ट्रांसपेरेंट भी है। नई पॉलिसी के मुताबिक, कंपनी यूजर को बताएगी कि वो उनका डेटा किस तरह से इस्तेमाल करती है। Also Read - TikTok को पछाड़ने के लिए Facebook करेगा कई बड़े बदलाव, जानें पूरा फ्यूचर प्लान
मेटा की यह प्राइवेसी पॉलिसी 26 जुलाई से इफेक्ट में आ जाएगी। कंपनी की यह प्राइवेसी पॉलिसी केवल Facebook, Messanger, Instagram आदि के लिए प्रभावी होगी। कंपनी ने इस पॉलिसी से अपने कई प्रोडक्ट्स जैसे कि WhatsApp, वर्कप्लेस, फ्री बेसिक और मैसेंजर किड्स को अलग रखा है।
जल्द यूजर्स को मिलेगा नोटिफिकेशन
कंपनी ने यह भी बताया है कि जल्द ही यूजर्स को पॉलिसी में हुए इस बदलाव को जल्द ही यूजर्स को नोटिफाई किया जाएगा। मेटा की इस नई प्राइवेसी पॉलिसी में हुए बदलाव को रिव्यू करने, उसके बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए नोटिफिकेशन पर क्लिक कर सकते हैं या फिर उसे इग्नोर भी कर सकते हैं।
हालांकि, कंपनी ने यूजर डेटा कलेक्ट करने और यूज करने को लेकर कोई बड़ा बदलाव तो नहीं किया है, लेकिन यूजर को इसे समझाने के लिए रीराइट किया है। कंपनी ने नई प्राइवेसी पॉलिसी के शब्दों को आसान बना दिया है, ताकि यूजर को इसे समझने में दिक्कत न हों। यही नहीं, पॉलिसी के हर बिंदुओं के विस्तार से बताने की कोशिश की है। इसके अलावा कंपनी Facebook यूजर्स के लिए नई सेटिंग्स भी रोल आउट करने वाली है, ताकि यूजर अपने फेसबुक पोस्ट को आसानी से कंट्रोल कर सके।