Mi A3 Leaks: खबर है कि Xiaomi अपनी लाइनअप में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इनमें Mi A3 and Mi A3 Lite शामिल होंगे। जैसा कि हम पहले Mi A1 और Mi A2 के साथ भी देख चुके हैं, यह अपकमिंग Mi A3 भी Google के Android One प्रोग्राम के हिस्से के रूप में लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में हम पहले भी कई लीक्स (Mi A3 Leaks)ऑनलाइन देख चुके हैं। इनमें से हाल ही में आई एक लीक ने दावा किया था कि नई Mi A3 सीरीज Snapdragon 710 या Snapdragon 712 SoC के साथ आ सकती है। Also Read - Samsung से Xiaomi तक, इन प्रीमियम फोन्स की कीमत में भारी कटौती
अब MSP की एक लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि शाओमी नई Mi A3 सीरीज में Snapdragon 710 या 712 का इस्तेमाल नहीं करेगी, बल्कि Mi A3 स्मार्टफोन लेटेस्ट Snapdragon 730 SoC के साथ आएगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Mi A3 Lite Snapdragon 675 SoC के साथ आएगा। पब्लिकेेशन के मुताबिक, Xioami ने Mi A3 को “bamboo_sprout” कोडनेम दिया है, जिसमें Snapdragon 730 SoC होगा और वहीं दूसरी ओर Mi A3 Lite को “cosmos_sprout” कोडनेम दिया गया है, जिसमें Snapdragon 675 चिपसेट होगा। Also Read - Xiaomi, Samsung, OnePlus... 20 हजार रुपये तक सस्ते हो गए ये धांसू स्मार्टफोन
Also Read - Redmi MAX TV स्मार्ट टीवी 86-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
इन दोनों कोडनेम को इससे पहले XDA-Developers ने भी स्पॉट किया था। यहां तक की उस रिपोर्ट में कहा गया था कि एक “pyxis” कोडनेम वाले स्मार्टफोन पर भी काम किया जा रहा है। पिछले हफ्ते शाओमी के यह स्मार्टफोन FCC की वेबसाइट में भी लिस्ट हुए थे। इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन में 48MP AI रियर कैमरा होने की बात कही गई थी। FCC में यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर M1906F9SH और Android One ब्रांडिंग के साथ देखा गया था।
Great meeting Rajen @rajen_vagadia & Kedar from #Qualcomm.@Xiaomi & @Qualcomm have always worked together to bring the latest & the best!
Breaking news: A new #Xiaomi phone with latest #Snapdragon 7_ _ (announced just 2 weeks ago) is coming to India very soon!
Any guesses? 😎 pic.twitter.com/TnrnTOr4PI
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) April 26, 2019
AndoridAuthority की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इस डिवाइस के मॉडल नंबर (M1906F9SH) से मिलते हुए मॉडल नंबर (M1906F9SC) के साथ एक डिवाइस को पिछले महीने TENAA में देखा गया था। TENAA में दी गई इस लिस्टिंग में देखा गया यह मॉडल नंबर काफी हद तक Mi CC 9e की तरह दिखता था। इसके अलावा इसमें दी गई स्पेसिफिकेशंस भी पिछले महीने लॉन्च हुए Mi CC 9e से मिलती थी।
बता दें कि Xiaomi ने Mi CC9 series को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन मॉडल हैं, जिनमें Mi CC9 और Mi CC9e शामिल हैं। ये स्मार्टफोन 3D glass बैक डिजाइन और ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आते हैं। इसके अलावा इनमें 48-megapixel का प्राइमरी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।