Amazon India और Xiaomi ने एक बार फिर से Mi Days sale का आयोजन किया है। सेल आज यानी 27 जून से शुरू हो चुकी है और 30 जून तक चलेगी। Mi Days sale के दौरान ई-कॉमर्स दिग्गज शाओमी स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, Mi Band और कई अन्य शाओमी प्रॉडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है। इन प्रॉडक्ट्स को Amazon India के अलावा Mi.com से भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ग्राहक सभी प्रॉडक्ट्स पर Citi Bank के जरिए पेमेंट कर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा Amazon India पर कुछ स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। Also Read - Xiaomi Redmi K40 और Redmi K40 Pro भारत में Mi 11X और Mi 11X Pro के नाम से किए जा सकते हैं लॉन्च
सेल के दौरान Redmi 6A के 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वेरिएंट को 5,999 रुपये कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट 6,499 रुपये कीमत में मिल रहा है। Redmi 6 Pro भी इस सेल के दौरान कम कीमत में मिल रहा है। इस स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Also Read - 64MP कैमरा, 6GB, 33W फास्ट चार्जिंग और 32MP सेल्फी कैमरा वाला Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max हुआ सस्ता, 727 रुपये EMI पर खरीदने का मौका
Also Read - Xiaomi Redmi Note 10, Note 10 Pro और Note 10 Pro Max भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
शाओमी Mi A2 में भी डिस्काउंट दे रही है। स्टॉक एंड्रॉइड के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक 8,250 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी पा सकते हैं। लिस्ट में अगला स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro है, जिसका 6GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन इस सेल के दौरान 11,999 रुपये का मिल रहा है। Redmi Y3 को ग्राहक इस सेल के दौरान 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कीमत इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की है।
Xiaomi इस सेल में Mi Sports Bluetooth Wireless Earphones को 1,499 रुपये में बेच रहा है। इसके अलावा Mi power bank 899 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। Mi Band 3 को ग्राहक 1,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। Mi Band HRX Edition 1299 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, सेल के दौरान कंपनी Mi TVs भी डिस्काउंट पर दे रही है। 32-inch Mi LED 4C Pro TV इस सेल के दौरान 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 49-inch Mi LED 4A Pro Full HD Android TV भी इस सेल के दौरान 29,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक 55-inch Mi LED 4 Pro TV को 47,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Features | Xiaomi Mi A2 | Redmi 6A | Xiaomi Redmi Y3 |
---|---|---|---|
Price | – | 5999 | 9999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 660 octa-core SoC | MediaTek Helio A22 quad-core SoC | Snapdragon 632 SoC |
OS | Android 8.1 Oreo | 8.1 Oreo (MIUI 10) | Android 9 Pie |
Display | 5.99-inch FHD+, 18:9 aspect ratio-2160×1080pixels | 5.45-inch HD+ 18:9 aspect ratio-1440x720pixels | 6.26-inch, HD+-1520x720pixels |
Internal Memory | 4GB RAM with 64GB storage | 2GB RAM with 16GB storage | 3GB RAM with 32GB storage |
Rear Camera | Dual Cameras 20MP + 12MP | 13MP | Dual – 12MP + 2MP |
Front Camera | 20MP | 5MP | 32MP |
Battery | 3,010mAh | 3,000mAh | 4,000mAh |