Mi Flash sale : Xiaomi भारत में अपने पांच साल पूरे होने पर अपनी पांचवी एनिवर्सरी बना रहा है। शाओमी ने अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (https://www.mi.com/in/) के होम पेज पर mi Turns 5 का एक लोगो बनाया है, जिसमें कंपनी अपने कई प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह सेल आज 23 जुलाई से शुरू हुई है, जो 24 जुलाई तक (Mi Flash sale) चलेगी। इस दौरान कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर 5 रुपये में फ्लैश सेल का आयोजन किया है, जहां आप 5 रुपये में Mi LED TV 4A PRO 80 cm (32), Redmi Y3 Bold Red 3GB+32GB, Redmi note 7 Pro Neptune Blue 4GB+64GB और Mi Luggage Blue 20 को जीत सकते हैं। हम आपको यहां इसके बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। Also Read - Xiaomi Republic Day Sale शुरू, स्मार्टफोन्स और TV पर बंपर डिस्काउंट
5 रुपये में पहली फ्लैश सेल दोपहर 4 बजे
5 रुपये की पहली फ्लैश सेल आज 23 जुलाई को दोपहर 4 बजे होगी। इस दौरान आपके पास 5 रुपये में Redmi note 7 Pro Neptune Blue 4GB+64GB और Mi Luggage Blue 20 जीतने का मौका होगा। आपको बता दें कि Redmi note 7 Pro Neptune Blue 4GB+64GB की कीमत कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 15999 रुपये (Redmi note 7 Pro Price in India) लिखी हुई है, जबकि Mi Luggage Blue 20 की कीमत 3,499 रुपये (Mi Luggage Blue Price in India) लिखी हुई है। Also Read - MIUI 12 का अपडेट इन स्मार्टफोन को नहीं मिलेगा, शाओमी ने बताई वजह
5 रुपये में दूसरी फ्लैश सेल 6 बजे
इसके बाद आज ही 23 जुलाई को अगली फ्लैश सेल दोपहर 6 बजे होगी। इसमें आपके पास 5 रुपये में Redmi Y3 Bold Red 3GB+32GB और Mi LED TV 4A PRO 80 cm (32) को जीतने का मौका होगा। Redmi Y3 Bold Red 3GB+32GB की कीमत कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट में 11,999 रुपये (Redmi Y3 Price In Hindi) लिखी हुई है, वहीं Mi LED TV 4A PRO 80 cm (32) की कीमत (Mi LED TV 4A PRO Price In India) भी 14,999 रुपये लिखी हुई है। हालांकि इन प्रॉडक्ट्स को आप अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट से इससे सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। Also Read - Redmi Note 7 सीरीज को मिल रहा MIUI 12 का अपडेट, जुड़ेंगे नए फीचर्स
इसके बाद अगली फ्लैश सेल 24 जुलाई को होगी, जिसमें आपके पास Redmi Go Black, Mi Luggage 20(49 cm) Grey, Mi Home Security Camera 360° 1080P White और Mi Casual Backpack Black को जीतने का मौका होगा। इसके अलावा सेल में आप दूसरे कई प्रॉडक्ट्स को भी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। अगर आप सेल के दौरान SBI card से पेमेंट करते हैं तो आपको 5% डिस्काउंट मिलेगा।
Features | Xiaomi Redmi Note 7 Pro |
---|---|
Price | 13999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 675 SoC |
OS | Android 9 Pie |
Display | 6.3-inch FHD+ |
Internal Memory | 4GB RAM with 64GB storage |
Rear Camera | 48MP+5MP |
Front Camera | 13MP |
Battery | 4,000mAh |