mi Turns 5 Sale : भारत में अपने पांच साल पूरे होने पर Xiaomi अपनी पांचवी एनिवर्सरी बना रहा है। इस दौरान शाओमी ने अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (https://www.mi.com/in/) के होम पेज पर mi Turns 5 का एक लोगो बनाया है, जिसमें कंपनी अपने कई प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह सेल आज 23 जुलाई से शुरू हुई है, जो 25 जुलाई तक (Mi Flash sale) चलेगी। आज होने वाली सेल में आपके पास 699 रुपये में Redmi Go Black (1+16GB) + 10000mAh Power Bank (10000mAh Power Bank price in india) को खरीदने (Redmi Go price in india) का मौका है। इसके अलावा आप Mi Luggage 20 (Grey) + Mi Band HRX को 1299 रुपये में खरीद सकते हैं। यह सेल आज 24 जुलाई को शाम 4 बजे होगी।
इसके बाद अगली सेल आज ही 6 बजे होगी, जिसमें आप Mi Home Security Camera 360° 1080P White + Mi LED Smart Bulb को 1299 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Mi Casual Backpack + Basic Earphones (Black) को भी 349 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा सेल में आप दूसरे कई प्रॉडक्ट्स को भी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। अगर आप सेल के दौरान SBI card से पेमेंट करते हैं तो आपको 5% डिस्काउंट मिलेगा।
Xiaomi Redmi Go features, specifications
Xiaomi Redmi Go में 5-इंच HD डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन (720×1280 पिक्सल) है और स्मार्टफोन एस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। शाओमी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में एंट्री लेवल Snapdragon 425 SoC दिया है, जिसमें quad-core सीपीयू और 1.4 GHz क्लॉक स्पीड है। इस स्मार्टफोन में शाओमी ने 1GB की रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है।
यह एंड्रॉइड गो स्मार्टफोन है। शाओमी ने इस स्मार्टफोन के बैक में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया है जिसमें एक LED Flash दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया है। शामोमी ने Redmi Go में 3,000mAh की बैटरी दी है।
Features | Xiaomi Redmi Go |
---|---|
Price | 4499 |
Chipset | Snapdragon 425 SoC |
OS | Android 8.1 Oreo (Go Edition) |
Display | 5-inch HD-1280x720pixels |
Internal Memory | 1GB RAM with 8GB storage |
Rear Camera | 8MP with LED flash |
Front Camera | 5MP |
Battery | 3,000mAh |