चाइनीज कंपनी शाओमी आज एक बार फिर Redmi Y2 और Mi TV4 smart TV को सेल के लिए पेश कर रही है। यह दोनों प्रॉडक्ट आज दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए आएंगे। रेडमी Y2 को mi.com और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। वहीं Mi TV को mi.com और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। दोनों प्रॉडक्ट के स्टॉक लिमिटेड एडिशन में हैं इसलिए हो सकता है कि जल्द ही ये दोनों प्रॉडक्ट ऑउट ऑफ स्टॉक हो जाएं। Also Read - Xiaomi Mi TV हुए महंगे, इन मॉडल्स के लिए देनी होगी ज्यादा कीमत
Also Read - Mi TV 4A Horizon Edition सीरीज दमदार फीचर्स के साथ 13,499 रुपये में लॉन्चMi TV 4 तीन मॉडलों में आ रहा है। Mi TV 4 55-inch की कीमत 44,999 रुपये, Mi TV 4A 43-inch की कीमत 22,999 रुपये और Mi TV 4A 32-इंच की कीमत 13,999 रुपये है। Also Read - Xiaomi के पोर्टफोलियो में जल्द शामिल हो सकते हैं 8K TV
Mi TV 4-सीरीज स्पेसिफिकेशंस एंड फीचर्स
32-इंच वाले Mi TV 4A स्मार्ट टीवी का स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1,366 x 768 पिक्सल है। साथ ही यह 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। टीवी के इंटरनल में 1.5GHz क्वॉड-कोर कॉर्टेक्स- A53 प्रोसेसर शामिल है। इसके साथ ही इस टीवी में 1जीबी रैम के साथ 4जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, 32-इंच वाले वेरिएंट में Mali 450 MP3 GPU भी दिया गया है। वहीं, दूसरे फीचर्स में तीन HDMI पोर्ट, एक AV पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट और दो 5W स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं।
43-इंच वाले Mi TV 4A में भी स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1,366 x 768 पिक्सल है। साथ ही यह 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। टीवी के इंटरनल में 1.5GHz क्वाड-कोर कॉर्टेक्स- A53 प्रोसेसर शामिल है। इसके साथ ही इस टीवी में 2जीबी रैम के साथ 8जीबी इंटरनल स्टोरेज के लिए दिया गया है। वहीं, 32-इंच वाले वेरिएंट में Mali 450 MP3 GPU भी दिया गया है। वहीं, दूसरे फीचर्स में तीन HDMI पोर्ट, एक AV पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट और दो 5W स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें USB पोर्ट और S/PDIF पोर्ट भी दिया गया है।
कंपनी के 55 इंच वाले मॉडल में अल्ट्रा एचडी 4के रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है जो 60Hz स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 2जीबी रैम और 8जीबी की स्टोरेज है। टीवी में क्वॉड कोर Amlogic 64 bit processor, Mali-T830 MP2 ग्राफिक्स हैं।