Xiaomi ने अपने Mi TV 4A Horizon Edition को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्ट टीवी को 13,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी के इस बजट स्मार्ट टीवी का सीधा मुकाबला OnePlus TV, Realme TV के बजट मॉडल्स से होगा। Mi TV 4A Horizon को दो स्क्रीन साइज 32 इंच और 43 इंच में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने 2018 से अब तक भारतीय बाजार में 4 मिलियन से ज्यादा स्मार्ट टीवी बेचे हैं। स्मार्ट टीवी कैटेगरी में Xiaomi का भारत में 30 प्रतिशत का मार्केट शेयर है। Also Read - Xiaomi Mi TV हुए महंगे, इन मॉडल्स के लिए देनी होगी ज्यादा कीमत
Mi TV 4A Horizon Edition कीमत
इस अफोर्डेबल स्मार्ट टीवी के 32 इंच स्क्रीन साइज की कीमत 13,499 रुपये है। जबकि, इसके 43 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। ये स्मार्ट टीवी कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर के अलावा Mi Home और Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्ट टीवी की सेल 11 और 15 सितंबर को आयोजित की जाएगी। जल्द ही, इसे कंपनी के ऑफलाइन स्टोर्स के अलावा प्रेफर्ड स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। Also Read - Xiaomi के पोर्टफोलियो में जल्द शामिल हो सकते हैं 8K TV
Mi TV 4A Horizon Edition के फीचर्स
इन बजट स्मार्ट टीवी के फीचर की बात करें तो Horizon Edition को विविड पिक्चर इंजन टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें यूजर्स को इमर्सिव विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है। यह स्मार्ट टीवी पैरेंटल लॉक के साथ आता है। पैरेंट्स चाहे तो बच्चों के लिए जो कंटेंट सूटेबल नहीं है उन्हें रिस्ट्रिक्ट कर सकते हैं। Also Read - शाओमी भारत में जल्द लॉन्च करेगा 50-इंच वाला Mi TV 4A Pro, जानें स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Mi TV Horizon Edition series Android TV 9.0 Pie पर रन करता है। इसमें यूजर्स को 5,000 से ज्यादा बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंस का भी सपोर्ट मिलता है। साथ ही, ये गूगल डाटा सेवर फीचर के साथ भी आता है। जैसे ही आप किसी कंटेंट को नहीं देखते हैं तो ये बैकग्राउंड डाटा को रिस्ट्रिक्ट कर देता है।
यह नया अफोर्डेबल स्मार्ट टीवी सीरीज Mi QuickWake टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिसके जरिए यह स्मार्ट टीवी 5 सेकेंड में ही वेक अप हो जाता है। साथ ही, ये 20W के स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है। इसमें DTS-HD का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें 3.5mm ऑडियो आउटपुट, SPDIF और तीन HDMI पोर्ट्स के साथ आता है।