Micromax In 1b की पहली सेल 26 नवंबर को आयोजित होनी थी लेकिन सप्लाई चेन में आई दिक्कत की वजह से फोन की पहली सेल आयोजित नहीं हो सकी। इस बात की जानकारी कंपनी के ऑफिशियल्स ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। अब इस बजट स्मार्टफोन की पहली सेल 1 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। Flipkart पर इस स्मार्टफोन के बेस 2GB RAM + 32GB मॉडल को देखा गया है जो कि Android 10 (Go Edition) के साथ आएगा। वहीं, 4GB RAM + 64GB मॉडल में रेग्युलर Android 10 देखने को मिलेगा। Also Read - Xiaomi Republic Day Sale शुरू, स्मार्टफोन्स और TV पर बंपर डिस्काउंट
Google ने Android Go एडिशन को कम RAM वाले स्मार्टफोन्स के लिए लॉन्च किया गया है। कंपनी 2GB RAM या इससे कम स्टोरेज वाले डिवाइस के लिए Android 10 (Go Edition) रोल आउट किया है। कंपनी ने खास तौर पर एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स के लिए यह ऑपरेटिंग सिस्टम रिलीज किया था। Micormax In 1b के 4GB मॉडल में यूजर्स को रेग्यूलर स्टॉक Android 10 ही मिलेगा। Also Read - Realme X7 Pro भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स
आपको बता दें कि Google ने अपने Android Go Edition को सबसे पहले दिसंबर 2017 में पेश किया था। जिसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में शोकेस किया गया था। भारत में Micromax पहला ब्रांड था जिसने Android Go Edition को सबसे पहले अपने बजट डिवाइस के लिए इस्तेमाल किया था। Micromax Bharat Go पहला स्मार्टफोन था जो इस एडिशन के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद से कई एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स में हमने Android Go एडिशन को देखा है। Also Read - Flipkart Big Saving Days Sale 2021: फ्लिपकार्ट सेल में धांसू डील्स, ₹8 हजार से कम में मिल रहे ये टॉप 5 स्मार्टफोन
फीचर्स
फोन के फीचर्स की बात करें तो ये 6.52 इंच के HD डिस्प्ले के साथ आता है। इसके डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। फोन MediaTekHelio G35 SoC के साथ आता है। फोन 4GB तक RAM और 64GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन की इंटरनल स्टोरोज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड की जा सकती है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसमें 13MP का प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
इसके बेस 2GB RAM + 32GB वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। जबकि, फोन के 4GB RAM + 32GB वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।
Features | Micromax In 1b |
---|---|
Price | 6999 |
Chipset | MediaTek Helio G35 |
OS | Android 10 (Stock) |
Display | 6.52-inch-HD-720×1600 |
Internal Memory | 2GB RAM + 32GB and 4GB RAM + 64GB |
Rear Camera | 13MP+2MP |
Front Camera | 8MP |
Battery | 5000mAh |