Motorola जल्द ही कई स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन कंपनी की E, G और Edge सीरीज का हिस्सा होंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि हाल ही में Moto E32 कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया था। वहीं, मोटो ई32 के बाद इन सर्टिफिकेशन साइट्स पर अब मोटोरोला और Lenovo के कुछ स्मार्टफोन लिस्ट हुए हैं। यह Motorola Edge 30, Moto G52 और Lenovo K15 हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ये फोन TDRA, FCC, Wi-Alliance और EUT सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुए हैं। Also Read - Samsung ने शोकेस किया 200MP HP1 कैमरा सेंसर, मिलेगी DSLR वाली इमेज क्वालिटी
Motorola Edge 30, Moto G52, Moto E32 and Lenovo K15 Listed on Multiple Certification sites
Mysmartprice की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि TDRA database पर Motorola Edge 30 स्मार्टफोन Model number XT2203-1 के साथ लिस्ट है। जबकि Moto G52 मॉडल नंबर XT2221-1, Moto E32 मॉडल नंबर XT2227-3 और Lenovo K15 मॉडल नंबर XT2227-4 के साथ लिस्ट है। Also Read - Motorola Razr 3 की शॉर्ट वीडियो ऑनलाइन लीक, दिखा बिल्कुल नया डिजाइन
Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Motorola Edge 30 मॉडल नंबर XT2203-1 और Moto G52 मॉडल नंबर XT2221-1 के साथ लिस्ट है। वाई-फाई अलाइंस वेबसाइट के जरिए पता चला है कि यह दोनों ही फोन डुअल-बैंड Wi-Fi सपोर्ट और Android 12 के साथ आएंगे। इसके अलावा, Moto E32 फोन Android 11 के साथ आएगा। Motorola Edge 30, Moto G52 और Moto E32 फोन EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुए हैं। Also Read - इंतजार खत्म! 200MP कैमरे वाला Motorola Frontier फोन जुलाई में होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म
Moto G52 की बात करें, तो यह फोन FCC और EUT सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट हुआ है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि यह 4G स्मार्टफोन होगा।
Motorola Edge 30 स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Edge 20 का सक्सेसर हो सकता है। Moto G52 के नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह साल 2021 में लॉन्च हुए Moto G51 का अपग्रेड वर्जन होगा। Lenovo K15 को लेकर कहा जा रहा है कि यह चीन में लॉन्च हुए Moto E32 का रिब्रांडेड वर्जन होगा।