MotorolaMoto G 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को 30 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी Flipkart प्रमोशन के जरिए मिली है। इसका लॉन्च इवेंट ई-कॉमर्स वेबसाइट के अलावा कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए आयोजित किया जाएगा। Moto G 5G का लॉन्च इवेंट 30 नवंबर को दिन को 12 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा Moto G9 Power को भी अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों स्मार्टफोन्स इस साल की शुरुआत यूरोपीयन बाजार में लॉन्च किया गया है। Also Read - Nokia 1.4, Nokia 6.4 5G और Nokia 7.4 5G जल्द होंगे लॉन्च, सामने आए फीचर्स
कंपनी ने अपने इस 5G स्मार्टफोन को भारत का सबसे अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन बताया है। Lenovo की स्वामित्व वाली कंपनी अपने इस अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन के साथ-साथ Moto G9 Power को भी भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। इसे दिसंबर के दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले दिनों ही Motorola Moto G 5G के भारत में लॉन्च होने की खबरें सामने आ रहीं थी। Also Read - OnePlus 9, OnePlus 9 Pro की नई लीक, सामने आए कई फीचर्स
Moto G 5G के स्पेसिफिकेशन्स
इस अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो ये 6.7 इंच के फुल HD+ LTPS डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। फोन Android 10 पर रन करेगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 750G SoC का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन एक ही स्टोरेज 4GB RAM + 64GB के साथ आएगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। Also Read - FAU-G गेम 26 जनवरी को होगा लॉन्च, iPhone यूजर्स हो सकते हैं निराश
फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 48MP का दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 8MP का वाइड एंगल सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 2MP का मैक्रो सेंसर और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन में 20W का टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा।
Moto G9 Power के स्पेसिफिकेशन्स
यूरोपीय बाजार में लॉन्च हुए इस मिड बजट स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो ये 6.8 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन में 720 x 1640 पिक्सल का IPS डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। फोन Qualcomm Snapdragon 662 SoC के साथ आएगा। ये 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आएगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक एक्सपेंड की जा सकेगी। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया जाएगा। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया जाएगा। फोन 6,000mAh की बैटरी के साथ आएगा।
संभावित कीमत
Motorola Moto G 5G को यूरोपीय बाजार में EUR 299.99 (लगभग 26,3.0 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन को एक ही स्टोरेज ऑप्शन 4GB RAM + 64GB में लॉन्च किया गया है। भारत में इसे OnePlus Nord 5G के कम्पीटिटर के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 25,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। यूरोपीय बाजार में इसे वॉल्केनिक ग्रे और फ्रॉस्टेड सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, Moto G9 Power को यूरोपीया बाजार में EUR 199 (लगभग 17,500 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन एक ही 4GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। ये इलेक्ट्रिक वायलेट और मैटलिक सेज कलर ऑप्शन्स के साथ आता है।
You Might be Interested
9999