Moto G7 और Moto G7 Plus को June 2019 एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट सिक्योरिटी पैच और कुछ स्टैबिलिटी इंप्रूवमेंट के साथ आती है। न्यू अपडेट Moto G7 में PPO29.114-134 के जरिए दी जा रही है, वहीं Moto G7 Plus में यह अपडेट PPW29.98-111 के जरिए दी जा रही है। Moto G7 series के लिए यहअपडेट चरणबद्ध तरीके से रोलआउट की गई है इसलिए सभी स्मार्टफोन यूनिट्स तक यह अपडेट पहुंचने में कुछ देर लग सकती है। एक बार OTA अपडेट के रेडी होते ही यह अपडेट Moto G7 और Moto G7 Plus यूजर्स को मिल जाएगी। सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए यूजर्स को नोटिफिकेशंस भी मिलेगी। Piunikaweb की रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स फोन की सेटिंग में इसे चेक भी कर सकते हैं। Also Read - Xiaomi, Samsung, OnePlus... 20 हजार रुपये तक सस्ते हो गए ये धांसू स्मार्टफोन
Motorola ने सबसे पहले Moto G7 सीरीज को ब्राजील में लॉन्च किया था। लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने भारत में Moto G7 सीरीज को इस साल मार्च में लॉन्च किया था। फ्लिपकार्ट पर यह डिवाइस 16,999 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है। इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी गई है। Also Read - Moto E7 Power की पहली सेल आज, ऑफर में खरीदें 5000mAh बैटरी वाला यह सस्ता फोन
Moto G7 specifications, features
Moto G7 में 6.2-inch LCD display है जिसका रिजॉल्यूशन 2270 x 1080 पिक्सल्स और एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। फोन के फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 632 SoC के साथ 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Moto G7 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें पहला सेंसर 12मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 5मेगापिक्सल का है। फोन में सेल्फी के लिए 8मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एंड्रॉइड 9 पाई का फीचर दिया गया है। स्मार्टफोन में 3,000mAh बैटरी है। Also Read - MWC 2021 में OPPO ने पेश की नई तकनीक, हवा में फोन होगा चार्ज
Moto G7 Plus specifications, features
Moto G7 Plus के बैक में दो ड्यूल कैमरा सेटअप है। इसके फ्रंट में सिंगल कैमरा दिया गया है। फोन के बैक में पहला सेंसर 16मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5मेगापिक्सल का है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साथ ही यह 1080p video रिकॉर्डिंग कैपेबिलिटी में सक्षम है। फोन में 3,000mAh Li-ion battery 27W Quick Charge 4 fast charging सपोर्ट के साथ आती है।
Features | Motorola Moto G7 | Motorola Moto G7 Plus |
---|---|---|
Price | 16999 | 24490 |
Chipset | Snapdragon 632 SoC | Qualcomm’s Snapdragon 636 SoC |
OS | Android 9 Pie | Android 9 Pie |
Display | 6.2-inch-FHD+ 1,080 x 2,270 pixels | 6.24-inch FHD+ |
Internal Memory | 4GB RAM + 64GB storage | 4GB RAM with 64GB storage |
Rear Camera | 12MP + 5MP | 16MP+5MP |
Front Camera | 8MP | 12MP |
Battery | 3,000mAh | 3,000mAh |