Motorola Nio फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट Geekbench पर स्पॉट किया गया है। मोटोरोला के इस नए स्मार्टफोन के बारे में पहले भी जानकारी सामने आ चुकी हैं। कंपनी ने पिछले दिनों 14 स्मार्टफोन्स की लिस्ट जारी की थी जिसमें Qualcomm Snapdragon 888 का इस्तेमाल करने वाली है। Motorola Nio को Qualcomm Snapdragon 888 SoC की जगह Snapdragon 865+ के साथ देखा गया है। कंपनी ने इस साल Motorola Edge+ सीरीज को SD865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। Edge सीरीज की तरह ही Nio भी प्रीमियम प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - Shinco India ने Alexa सपोर्ट के साथ लॉन्च किया स्मार्ट टीवी, कीमत 11999 रुपये से शुरू
Root My Galaxy की रिपोर्ट के मुताबिक, Motorola के इस स्मार्टफोन को Nio के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। ये SD 865+ और 8GB RAM के साथ आएगा। इसी सप्ताह Xiaomi ने अपने Mi 11 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888 साथ लॉन्च किया है। आने वाले दिनों में अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी अपने फ्लैगशिप मॉडल्स को नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च करने जा रही है। ऐसे में Motorola का पुराने प्रोसेसर के साथ जाना थोड़ा अचंभित करता है, लेकिन कंपनी का ये कदम शायद फोन की प्राइस को अन्य ब्रांड्स के मुकाबले अफोर्डेबल बनाने के लिए हो सकता है। Also Read - POCO M3 स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें इसकी खास बातें
संभावित (Expected) फीचर्स
Motorola Nio के संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो प्रोसेसर और RAM के अलावा इसके अन्य फीचर्स भी Edge सीरीज की तरह ही प्रीमियम दिए जा सकते हैं। फोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। Geekbench पर फोन ने सिंगल कोर में 958 स्कोर किया है, जबकि मल्टीकोर टेस्ट में इसने 2969 स्कोर किया है। फोन को 2021 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - Motorola Edge S स्मार्टफोन 26 January को होगा लॉन्च, मिलेगा Snapdragon 870 SoC
इस फोन के बारे में पहले जो रिपोर्ट्स सामने आईं हैं उनपर अगर नजर डालें तो ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप के साथ आ सकता है। फोन का प्राइमरी सेंसर 64MP का दिया जा सकता है। वहीं, फोन में 16MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें ड्यूल कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। फ्रंट में 16MP और 8MP के दो सेंसर्स दिए जा सकते हैं। फोन को 12GB RAM वेरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही, इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी देखने को मिल सकता है।
Features | Motorola Edge Plus |
---|---|
Price | 74999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 865 |
OS | Android v10 (Q) |
Display | 6.7 inches (17.02 cm)-1080 x 2340 pixels |
Internal Memory | 12 GB RAM and 256 GB Internal Memory |
Rear Camera | 108 MP f/1.8 Primary Camera + 16 MP f/2.4, Wide Angle, Ultra-Wide Angle Camera + 8 MP f/2.4 Telephoto (upto Digital Zoom, upto 3x Optical Zoom) Camera |
Front Camera | 25 MP f/2.0 Primary Camera |
Battery | 5000 mAh |