Motorola Razr 3 कंपनी का नेक्सट फोल्डेबल फोन होगा। लेटेस्ट लीक में फोन की स्टोरेज को लेकर जानकारी मिली है। लीक की मानें, तो मोटोरोला रेजर 3 में 512GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा, पुरानी लीक में पता चला था कि यह फोल्डेबल फोन एडवांस चिप कम्प्यूटिंग पावर और बेहतर डिजाइन के साथ आएगा। साथ ही ग्लोबल लॉन्च से पहले कंपनी इस फोन को चीनी मार्केट में पेश कर सकती है। Also Read - Motorola Moto G71s फोन 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Lenovo के एग्जिक्यूटिव Chen Jin ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर आगामी फोन की स्टोरेज को टीज किया। उन्होंने अपने वीबो अकाउंट पर Moto Edge S30 के 512GB वेरिएंट की पॉपुलेरिटी का जिक्र करते हुए जानकारी दी कि कंपनी अपने आने वाले नए Motorola स्मार्टफोन में भी ज्यादा स्टोरेज देने की प्लानिंग कर रही है। इनमें कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स भी शामिल होंगे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी के नेक्स्ट फोल्डेबल फोन Motorola Razr 3 में 512GB की स्टोरेज दी जा सकती है। Also Read - 144Hz डिस्प्ले के साथ Motorola Edge 30 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
आपको बता दें, कंपनी ने साल 2019 में Motorola Razr फोन लॉन्च किया था। यह फोन 128GB स्टोरेज के साथ आया था। वहीं, साल 2020 में 5G के रूप में इसके सक्सेसर को पेश किया गया। यह फोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आया था। वहीं, अब साल 2022 में कंपनी स्टोरेज के मामले में एक कदम और आगे बढ़ा सकती है। Also Read - Motorola Edge 30 की कीमत और ऑफर्स लॉन्च से पहले लीक, मिलेगा 2000 रुपये का डिस्काउंट
Motorola Razr 3 को लेकर सामने आ चुकी लीक्स की बात करें, तो यह फोन बड़े डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसके अलावा, पहले टीज किया जा चुका है कि नए फोन में एडवांस चिप कम्प्यूटिंग पावर मिलेगी। टिप्सटर की मानें, तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 6GB, 8GB या फिर 12GB RAM मिलेगी।
Motorola Razr 3 कब होगा लॉन्च?
कंपनी इस फोल्डेबल फोन को पहले चीन में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इसकी लॉन्चिंग डेट सार्वजनिक नहीं हुई है। खबरों की मानें तो कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन Razr को 2022 के सेकेंड हाफ में पेश कर सकती है।