Oppo Find X2 स्मार्टफोन बार्सिलोना में इस महीने आयोजित होने वाले सबसे बड़े टेक इवेंट MWC 2020 के दौरान लॉन्च किया जाना है। Oppo बार्सिलोना में प्री MWC 2020 इवेंट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X2 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। Oppo Find X2 स्मार्टफोन के बारे में खबर है कि इस फोन की डिस्प्ले 2K रेज्यूलेशन और 120Hz रिफ्रेश रेट, लेटेस्ट Snapdragon 865 SoC, 65W Super VOOC फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो ने इस इवेंट को लेकर मीडिया इन्वाइट भेजने शुरू कर दिए हैं Also Read - MWC 2020 : Realme पेश कर सकता है 5G सपोर्टेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन
चाइनीज स्मार्टफोन Oppo Find X2 को बार्सिलोना में 22 फरवरी को लॉन्च करेगी। ओप्पो का प्री MWC इवेंट 2pm लोकल टाइम (भारतीय समयानुसार शाम 6:30pm बजे) शुरू होगा। MWC 2020 24 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। Oppo के इस इवेंट के इंवाइट को सबसे पहले GSMArena ने शेयर किया है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने Oppo Inno Day 2019 इवेंट में कंफर्म किया था कि वह Oppo Find X2 को 2020 के पहले क्वार्टर में लॉन्च करेगी। Oppo के वाइस प्रेजिडेंट और ग्लोबल सेल प्रेजिडेंट Alen Wu पहले ही कंफर्म कर चुके हैं कि यह Snapdragon 865 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। Also Read - Huawei P40, P40 Pro और P40 Lite स्मार्टफोन 26 मार्च को होंगे लॉन्च
ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन Oppo Find X2 के बारे में सामने आई खबरों के मुताबिक इस स्मार्टफोन 6.5-इंच QHD+ कर्वड OLED डिस्प्ले दी जा सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को 65W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी सबसे तेज वायर्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी ऑफर कर रही है। बता दें कि Oppo Reno Ace स्मार्टफोन में सबसे तेज 65W Super VOOC फास्ट चार्ज ऑफर किया जा रहा है। Oppo Find X2 स्मार्टफोन इस फास्ट चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला दूसरा स्मार्टफोन है। Also Read - Lava-Z53 स्मार्टफोन भारत में 4,829 रुपये में हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस
Oppo Find X2 स्मार्टफोन के जरिए Oppo अपने स्मार्टफोन की डिस्प्ले रिफ्रॉम करना चाह रही है। इंट्रोड्यूज है कि इस फोन में इंडस्ट्री-स्टैंडर्स रेज्यूलेशन, रिफ्रेश रेट और डायनेमिट रेंज वाली स्मार्टफोन हो सकता है। Oppo Find X स्मार्टफोन में यूनीक स्लाइडिंग मैकेनिज्म के साथ दिया गया था, जिसमें फ्रंट और बैक कैमरा जरूरत के दौरान ही दिखाई देता था। कुछ ऐसा ही Oppo Find X2 स्मार्टफोन में भी दिया जा सकता है।
Story Timeline
You Might be Interested
64990