गूगल ने पिछले साल सितंबर में क्रोमकास्ट और क्रोमकास्ट आॅडियो डोंगल का प्रदर्शन किया था। वहीं अब कंपनी ने दोनों डिवाइस को भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया है जिनकी कीमत क्रमशः 3,399 रुपए है और यह गूगल प्ले स्टोर के अलावा भारत में ईकाॅमर्स साइट और सभी बड़े रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। Also Read - एक बार फिर अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ Google Chromecast
इन नए डिवाइस में नए डिजाइन के अलावा बेहतरीन परफाॅर्मेंस क्षमता भी है। दिल्ली में हुए एक लाॅन्च इवेंट के दौरान गूगल ने जानकारी दी थी कि पिछले तीन सालों में 20 मिलियन से अधिक क्रोमकास्ट डिवाइस बेचे गए हैं। Also Read - Google Chromecast 2018 दो कलर में हुआ लॉन्च
नए क्रोमकास्ट का डिजाइन गोलाकार आकार में है। यह पीले, काले और लाल रंग में उपलब्ध है। गूगल ने इस नए क्रोमकास्ट में 5गीगाहट्र्ज वाईफाई और एक नए फीचर फास्ट प्ले को भी शामिल किया है। इस फीचर के माध्यम से केवल एक बटन प्रेस कर वीडियो और आॅडियो स्ट्रीमिंग को जल्द स्टार्ट किया जा सकता है। Also Read - Flipkart Big Billion Days sale: गूगल होम और क्रोमकास्ट पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट
नए क्रोमकास्ट में उपभोक्ता 20,000 से अधिक टीवी शो और फिल्म के अलावा 30 मिलियन गानों का चयन का एक्सेस कर सकते हैं। वहीं साथ ही इसमें रेडियो, स्पोर्ट कंटेंट और मुफ्त गेम्स का उपयोग कर सकते हैं। जबकि डिवाइस में 100 से अध्कि मुफ्त व सब्सक्रिप्शन एप्स उपलब्ध हें। जिनमें सावन म्यूजिक और रेडियो, विंक म्यूजिक, नेटफ्लिक्स, गूगल प्ले म्यूजिक, इरोज नाउ, डिट्टो और हंगामा आदि शामिल हैं।
गूगल ने नए क्रोमकास्ट के साथ सावन प्रो और हूक के लिए 6 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मुहैया कराया है। जिसके समाप्त होने के बाद उपभोक्ता को 99 रुपए प्रति महीने और 249 रुपए प्रति महीने सावन प्रो और हूक सर्विस के लिए चुकाने होंगे। वहीं इस डिवाइस में फिटफ्लिप, जस्ट डांस नाउ, एंग्री बर्ड गो और बहुत से गेम उपलब्ध होंगे।
वहीं क्रोमकास्ट आॅडियो भी छोटे गोलाकार आकार में बना है जो कि आपके स्पीकर में आसानी से कनेक्ट हो सकता है। इसमें वाईफाई डायरेक्ट के माध्यम से स्ट्रीम म्यूजिक का उपयोग कर सकते हैं। आप क्रोमकास्ट को 3.5एमएम, आरसीए और आॅप्टिकल डिजिटल इनपुट जैक के माध्यम से कनेक्ट कर अपने एंडराॅयड और आईओएस डिवाइस के अलावा विंडोज पीसी और मैक से कनेक्ट कर म्यूजिक का आनंद लिया जा सकता है।