Nokia 5.3 स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ गीकबेंच ( Geekbench ) डाटाबेस पर स्पॉट हुआ है। आपको बता दें कि Nokia 5.3 पहला नोकिया का ऐसा मॉडल है जो गीकबेंच पर Android 11 के साथ स्पॉट हुआ है। यह दूसरा मॉडल है जिसे हम एंड्रॉइड 11 के साथ देख रहे हैं। इससे पहले Nokia 8.35G भी एंड्रॉइड 11 के साथ स्पॉट हुआ था। Also Read - Nokia 3.4 Vs Moto E7 Power: कम कीमत में आने वाले इन दो स्मार्टफोन में कौन है बेहतर?
Also Read - Nokia 3.4 की Amazon और Flipkart पर Sale आज से, जानें कीमत और Offers
Nokia 5.3 को सबसे पहले इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था। यह एक बजट डिवाइस था जिसे Android 10 OS के साथ पेश किया गया था। नोकिया ने लॉन्च के दौरान दावा किया था कि € 183 डिवाइस को एंड्रॉइड 11 और यहां तक कि एंड्रॉइड 12 के साथ-साथ 3 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट भी दिया जाएगा। Also Read - Nokia 6300 4G फीचर फोन WhatsApp सपोर्ट के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च
Nokia 5.3 के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.55-inch डिस्प्ले के साथ HD+ रिजॉल्यूशन दिया है। कंपनी ने इस फोन को Qualcomm Snapdragon 665 चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। यह फोन 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज में पेश किया गया था। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है।
Nokia 5.3 के बैक में चार कैपमों का सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा फोन में दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Nokia 5.3 में कंपनी ने 4000mAh बैटरी के साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। फोन में ब्लूटुथ 4.2, एफएम रेडियो, डेडिकेटिड गूगल असिस्टेंट बटन जैसे फीचर दिए हैं। Nokia हमेशा अपने सभी फोन में टाइम टू टाइम अपडेट देते रहती है। कंपनी अपने पुराने फोन में सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेटेस्ट ओएस देने के लिए जानी जाती है।
Features | Nokia 5.3 |
---|---|
Price | 13999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 665 |
OS | Android v10 (Q) |
Display | 6.5-inch HD + -1600×720 |
Internal Memory | 4GB +64GB |
Rear Camera | 13 MP + 5 MP + 2 MP + 2 MP |
Front Camera | 8 MP front camera |
Battery | 4000 mAh |