HMD Global अपने एक और मिड रेंज स्मार्टफोन Nokia 5.4 को जल्द लॉन्च करने वाला है। ये इस सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन होगा जो इस साल लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने Nokia 5.3 को शुरुआती छमाही में लॉन्च किया था। पिछले दिनों इस स्मार्टफोन के फीचर्स सामने आए थे। ये मिड रेंज स्मार्टफोन पंच-होल डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। अपने पिछले मॉडल के मुकाबले यह स्मार्टफोन बेहतर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसे ऑस्ट्रेलिया के रिटेलर साइट पर स्पॉट किया गया है। रिटेलर साइट पर फोन की कीमत के बारे में भी खुलासा हुआ है। Also Read - Nokia 1.4, Nokia 6.4 5G और Nokia 7.4 5G जल्द होंगे लॉन्च, सामने आए फीचर्स
Nokia 5.4 की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई रिटेल Aus Shop IT और Acquire की साइट पर फोन के दो वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB को स्पॉट किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत AUD 349 (लगभग 19,060 रुपये) बताई जा रही है। वहीं, फोन के दूसरे वेरिएंट की कीमत AUD 371 (लगभग 20,2.0 रुपये) रखी गई है। फोन को ब्लू और पर्पल दो कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया जाएगा। Also Read - OnePlus 9, OnePlus 9 Pro की नई लीक, सामने आए कई फीचर्स
Also Read - Motorola Capri Plus भारत में जल्द देगा दस्तक, इन फीचर्स के साथ BIS पर हुआ लिस्ट
Nokiapoweruser की रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग Nokia 5.4 में 6.4 इंच का पंच-होल डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। फोन में HD+ डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन को पिछले जेनरेशन के प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 665 SoC के मुकाबले बेहतर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, रिपोर्ट में प्रोसेसर के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप देखने को मिल सकता है। Nokia के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह ही ये भी Androidone प्लेटफॉर्म पर रन करेगा।
Nokia ने 2017 में Nokia 5 को लॉन्च किया था। जिसके बाद कंपनी ने साल 2018 में Nokia 5.1 और Nokia 5.1 Plus को लॉन्च किया गया। Nokia ने 2019 में इस सीरीज के किसी फोन को लॉन्च नहीं किया था। इस साल कंपनी ने Nokia 5.3 को लॉन्च किया है। अब कंपनी अपनी इस सीरीज में एक और मिड रेंज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है।
Features | Nokia 5.3 |
---|---|
Price | 13999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 665 |
OS | Android v10 (Q) |
Display | 6.5-inch HD + -1600×720 |
Internal Memory | 4GB +64GB |
Rear Camera | 13 MP + 5 MP + 2 MP + 2 MP |
Front Camera | 8 MP front camera |
Battery | 4000 mAh |