Nokia का पॉप्युलर स्मार्टफोन Nokia 6.1 Plus amazon india पर जबर्दस्त Discount पर मिल रहा है। Nokia 6.1 Plus पिछले साल लॉन्च किया गया था और लॉन्च के बाद से ही यह Nokia के सबसे सफल स्मार्टफोन में से एक रहा है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत (Nokia 6.1 Plus Price) में लॉन्च किया था। इसके बाद इस साल फरवरी में कंपनी ने इसका 6GB रैम वेरिएंट 18,499 रुपये में लॉन्च किया था। इन दोनों वेरिएंट की कीमत में लॉन्च के बाद से कई बार कटौती की गई है। Also Read - 5 बैक कैमरों के साथ आ रहा Nokia N73 स्मार्टफोन, मिल सकता है 200MP मेन कैमरा
फिलहाल इस स्मार्टफोन का 6GB RAM वेरिएंट Nokia.com में 14,499 रुपये की कीमत में खरीद के लिए उपलब्ध है, लेकिन आप इस वेरिएंट को Amazon India पर 11,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं Amazon इसके साथ Bank Offer भी दे रहा है, जिसके बाद आप इस स्मार्टफोन पर 1,199 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट भी हासिल कर सकते हैं। Also Read - 5,050mAh की तगड़ी बैटरी के साथ Nokia G21 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Nokia 6.1 Plus Price and Offers
Amazon India पर Nokia 6.1 Plus का केवल 6GB रैम वेरिएंट ही डिस्काउंट पर दिया जा रहा है। फिलहाल ई-कॉमर्स कंपनी ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि यह डील कीतने समय के लिए दी जा रही है। ग्राहक इस स्मार्टफोन के 6GB रैम वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आप इस स्मार्टफोन को 10,800 रुपये में भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको यह स्मार्टफोन Axis Bank डेबिट कार्ड द्वारा EMI पर खरीना होगा। Also Read - Nokia G21 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगी 5,050mAh की तगड़ी बैटरी
बता दें कि यदि आप इसे Axis Bank के डेबिट कार्ड द्वारा EMI पर खरीदते हैं तो आपको 10 प्रतिशत का एक्सट्रा डिस्काउंट मिलेगा और यदि आप अपने Axis Bank क्रेडिट कार्ड के द्वारा EMI करवाते हैं तो आपको 5 प्रतिशत का एक्सट्रा डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि यह डिस्काउंट कम से कम 12,000 रुपये की शॉपिंग पर मिलेगा। इसके अलावा अमेजन चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर No-Cost EMI का ऑप्शन भी दे रहा है।
Specifications and Features
Nokia 6.1 Plus में 5.8-इंच IPS LCD स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 2280 x 1080 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 636 SoC दिया गया है, जो Adreno 509 GPU के साथ आता है।
फोटोग्राफी की बात करें तो Nokia 6.1 Plus एक ड्यूल कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा इसमें एक 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर है। बैटरी की बात करें तो इसमें 3,060 एमएएच बैटरी दी गई है। डिवाइस में Android 9 Pie दिया गया है।
Features | Nokia 6.1 Plus |
---|---|
Price | 14,499 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 636 SoC, octa-core CPU |
OS | Android 8.1 Oreo |
Display | IPS LCD Display-5.8-inch-FHD+ (2280×1080 pixels) |
Internal Memory | 64GB internal storage, 4GB RAM |
Rear Camera | Dual 16MP f/2.0 sensor + 5MP sensor with f/2.2 aperture |
Front Camera | 16MP sensor with f/2.0 aperture |
Battery | 3,060mAh battery |
You Might be Interested
15999