Nokia 6300 4G और Nokia 8000 4G को HMD Global ने लेटेस्ट ग्लोबल फीचर फोन के तहत पेश किया है। इन दोनों डिवाइस को अब चीन में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। HMD Global ने अभी तक चीन में इन फोन के अनाउंसमेंट की घोषणा नहीं की है। लेकिन ये दोनों डिवाइस चीन के TENAA डाटाबेस पर स्पॉट हो गए हैं। ये दोनों फोन TENAA पर Nokia TA-1311 and Nokia TA-1287 के नाम से स्पॉट हुए हैं। ये दोनों डिवाइस KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर ऑपरेट होते हैं। Also Read - Nokia 5G: Nokia जल्द लॉन्च कर सकती है 4 नए 5G स्मार्टफोन, लीक हुई जानकारी
Nokia 6300 4G Features And Specifications
Nokia 6300 4G में 2.4 इंच डिस्प्ले के साथ 1500mAh रिमूवेबल बैटरी है। फोन में Snapdragon 2.0 के साथ पॉलीकार्बोनेट बॉडी, 512MB RAM और 4GB स्टोरेज है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोन में VGA कैमरा के साथ रियर फ्लैशलाइट है। दूसरे फीचर्स की बात की जाएं तो इसमें FM रेडियो, GPS, ब्लूटुथ, ड्यूल SIM सपोर्ट, और ऑडियो जैक का फीचर है। इस फोन का ग्लोबल वर्जन गूगल असिस्टेंट ऑन बोर्ड के साथ आता है। हालांकि चाइनीज वर्जन में यह देखने को नहीं मिलेगा। Also Read - Nokia जल्द लॉन्च कर सकता है एक मिड रेंज स्मार्टफोन, ऐसा होगा डिजाइन
Nokia 8000 4G Features And Specifications
Nokia 8000 4G में 2.8-inch स्क्रीन है जिसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 240 x 3.0 है। फोन में Snapdragon 210 प्रोसेसर, 512MB RAM और 4GB स्टोरेज है। फोन में फ्लैश के साथ 2MP का रियर कैमरा है। कंपनी ने इस फोन में 1500mAh की बैटरी दी है। यह बैटरी नॉन रिमूवेबल है। TENAA लिस्टिंग के मुताबिक फोन को चीन में ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और वाइट कलर में पेश किया जा सकता है। फोन के ग्लोबल वर्जन को भी सेम कलर वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। Also Read - Nokia ने सस्ता किया अपना दमदार स्मार्टफोन, जानिए स्पेसिफिकेशन्स और नई प्राइस