Most Trusted Smartphone Brand : 90’s और 2000’s के दशक में भारत ही नहीं दुनियाभर में Nokia का दबदबा था। यह फिनिश कंपनी सबसे ज्यादा मोबाइल बेचती थी। 2010 आते-आते Android स्मार्टफोन्स का ज़माना आ गया और Nokia की पकड़ खत्म होने लगी थी। 2014 तक चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने Nokia के बाजार को भारत में ही नहीं दुनियाभर में लगभग खत्म-सा कर दिया था। 2016 में HMD Global ने Nokia का अधिग्रहण करके इस ब्रांड को एक बार फिर से नया जीवन दिया है। Also Read - 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M12/F12 की जानकारी आई सामने, जल्द होगा लॉन्च
पिछले चार सालों में Nokia के कई Android स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के जरिए एक बार फिर से यूजर्स के दिलों में जगह बनाई है। रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 2019 की तीसरी तिमाही से लेकर 2020 की दूसरी तिमाही तक यूजर्स के बीच में सबसे भरोसेमंद ब्रांड बनकर उभरा है। रिपोर्ट में Nokia ने OnePlus, Samsung, Xiaomi, Realme, Oppo, Vivo जैसे ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है। Also Read - Flipkart Sale 2021 offer: Realme का स्मार्ट TV खरीदने का शानदार मौका, फ्लिपकार्ट पर तगड़ा ऑफर
अपडेट्स देने में सबसे आगे
Android के लेटेस्ट अपडेट्स देने में Nokia अन्य ब्रांड्स के मुकाबले काफी आगे है। कंपनी ने अपने सभी स्मार्टफोन्स (20 डिवाइसेज) के लिए Android 10 का अपडेट रोल आउट जारी किया है। नोकिया का शेयर 100 प्रतिशत का रहा है। वहीं, Nokia के बाद OnePlus ने भी अपने सभी 7 डिवाइसेज के लिए लेटेस्ट अपडेट रोल आउट किए हैं। Samsung ने 89 प्रतिशत स्मार्टफोन्स के लिए Android के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का अपटेड रोल आउट किया है। इन तीनों ब्रांड्स के बाद Realme ने 73 प्रतिशत, जबकि Xiaomi ने 68 प्रतिशत डिवाइसेज के लिए लेटेस्ट अपडेट को रोल आउट किया है। सभी प्रमुख ब्रांड्स में Vivo ने सबसे कम 24 प्रतिशत डिवाइसेज के लिए Android 10 का अपडेट रोल आउट किया है। Also Read - Samsung Galaxy M31 Android 11 update : सैमसंग ने Galaxy M31 को दिया नया अपडेट, ऐसे करें इंस्टॉल
एंड्रॉइड सिक्युरिटी पैच रोल आउट करने में भी Nokia अन्य सभी ब्रांड्स के मुकाबले काफी आगे है। Nokia ने अपने सभी 100 प्रतिशत डिवाइसेज के लिए लेटेस्ट सिक्युरिटी पैच रोल आउट किया है। Nokia के बाद OnePlus ने 90 प्रतिशत, Lenovo ने 83 प्रतिशत और Realme ने 70 प्रतिशत डिवाइसेज के लिए लेटेस्ट सिक्युरिटी पैच रोल आउट किया है। Samsung सिक्युरिटी पैच रोल आउट करने में इन कंपनियों से काफी पीछे रहा है। Samsung ने महज 22 प्रतिशत डिवाइसेज के लिए लेटेस्ट सिक्युरिटी पैच रोल आउट किया है। Xiaomi ने 63 प्रतिशत डिवाइसेज के लिए लेटेस्ट सिक्युरिटी पैच रोल आउट किया है।