स्मार्टफोन्स, ऑडियो डिवाइसेज और स्मार्ट टीवी के बाद जल्द ही भारतीय बाजार में Nokia के लैपटॉप्स दिखाई देंगे। HMD Global जल्द ही भारतीय बाजार में Nokia ब्रांड के लैपटॉप्स लॉन्च करने वाली है। Nokia के लैपटॉप्स को BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) साइट पर स्पॉट किया गया है। भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट होने का मतलब ये है कि इन्हें जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल लैपटॉप संबंधित कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं की गई है। Also Read - Nokia 1.4, Nokia 6.4 5G और Nokia 7.4 5G जल्द होंगे लॉन्च, सामने आए फीचर्स
सामने आई लिस्टिंग के मुताबिक, Nokia Laptops को चीनी कंपनी द्वारा बनाया गया है। कंपनी Nokia ब्रांड के तहत 9 लैपटॉप्स भारत में लॉन्च कर सकती है। इन्हें मॉडल नंबर्स- NKi510UL82S, NKi510UL85S, NKi510UL165S, NKi510UL810S, NKi510UL1610S, NKi310UL41S, NKi310UL42S, NKi310UL82S और NKi310UL85S के नाम से लिस्ट किया गया है। इन कोडनेम्स में NK का मतलब Nokia और इसके बात की नंबरिंग प्रोसेसर की है। Also Read - Flipkart Sale: 64MP कैमरा, 4GB रैम और 5000mAh बैटरी वाले Realme 7i को Rs 411 EMI पर खरीदें
Nokia might soon launch a new laptop/notebook/tablet in India, as the same has received the Indian BIS certification.#Nokia pic.twitter.com/N7vWoj0nSA Also Read - Fliplart Sale: 3 GB RAM, 5000mAh बैटरी और 4 कैमरे वाला POCO C3, सिर्फ Rs 337 EMI पर खरीद सकते हैं
— Mukul Sharma (@stufflistings) November 27, 2020
संभावित फीचर्स
ये सभी लैपटॉप्स Intel Core i3 और Core i5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाएंगे। इसके अलावा ये सभी Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएंगे। इन लैपटॉप्स के बारे में अन्य किसी जानकारी के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। इनकी प्राइसिंग और स्टोरेज कैपेसिटी के बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Nokia ब्रांड के अन्य प्रोडक्ट्स जैसे कि स्मार्ट टीवी और स्ट्रीमिंग बॉक्स की तरह ही इसे भी ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक्सक्लूसिविली सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
Nokia ने 2009 में Nokia Booklet 3G को Windows 7 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया था। ये 3G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता था। इसमें सिम कार्ड के जरिए इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता था। साथ ही, इसमें 12 घंटे का बैटरी बैक-अप सपोर्ट भी था। हालांकि, इसे लैपटॉप नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में कंपनी का ये पहला लैपटॉप सीरीज होगा।