Nokia ने लंबे समय पहले चीनी कंपनी Oppo के खिलाफ कोर्ट में केस फाइल किया था। यह केस पेटेंट उल्लंघन मामले से संबधित है। हाल में कोर्ट ने इस केस पर अपना फैसला सुनाया है, जिसमें नोकिया को बड़ी जीत हासिल हुई है। कोर्ट ने ओप्पो के खिलाफ फैसला सुनाते हुए अब ओप्पो व वनप्लस के स्मार्टफोन्स पर बैन लगा दिया है। Also Read - 5000mAh बैटरी, 48MP कैमरा और 12GB तक RAM वाले OnePlus 10 Pro 5G को सस्ते में लाएं घर, Amazon पर मिल रहा 5000 रुपये से ज्यादा Discount
आइए जानते हैं पूरा मामला-
साल 2021 में फिनलैंड स्थित स्मार्टफोन ब्रांड Nokia ने Oppo के खिलाफ पेटेंट उल्लंघन संबंधित केस फाइल किया था। नोकिया कंपनी पेटेंट इस्तेमाल करने के लिए कंपनियों को लाइसेंस जारी करती है। हालांकि, यह लाइसेंस कुछ समय के लिए ही वैलिड होते हैं, कंपनियों को इसके लिए लाइसेंस को समय-समय पर रिन्यू कराना पड़ता है। ऐसा ही एक लाइसेंस नोकिया ने Oppo को साल 2018 में जारी किया था। Also Read - OnePlus 10T 5G की पहली सेल आज, Amazon Sale में मिलेगा तगड़ा Discount
साल 2018 में Nokia द्वारा Oppo को जारी किया लाइसेंस जून साल 2021 में खत्म होना था। नोकिया ने आरोप लगाया ओप्पो ने काफी समय से इस लाइसेंस को रिन्यू नहीं कराया। बिना लाइसेंस रिन्यू कराए कंपनी अभी भी नोकिया के पेटेंट का इस्तेमाल कर रही है। इसके बाद ही नोकिया ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। Also Read - इस महीने के लास्ट में ग्लोबली लॉन्च होगा ColorOS 13! ओप्पो के इस फोन पर सबसे पहले मिलेगा अपडेट
कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो Oppo नोकिया कंपनी के Standard Essential Patents (SEPs) और Non SEPs जैसे UI/UX और सिक्योरिटी फीचर्स बिना लाइसेंस के इस्तेमाल कर रही है।
आपको बता दें, यह केस जर्मनी का है। मैनहेम रीजनल कोर्ट ने अब 4जी/5जी पेटेंट उल्लंघन मामले नोकिया के हित में फैसला लेते हुए ओप्पो और ओप्पो की सिस्टर कंपनी OnePlus को जर्मनी में बैन कर जिया है। इसका मतलब यह है कि अब जर्मनी में ओप्पो और वनप्लस के डिवाइस खरीद के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।