OnePlus 10 Pro जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को कन्फर्म कर दिया है। साथ ही लॉन्चिंग डेट की भी घोषणा कर दी गई है। इसे इस महीने के अंत में वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर के साथ 48MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। डिवाइस को इस साल की शुरुआत में ही चीन में पेश किया जा चुका है। OnePlus 10 Pro के साथ-साथ कंपनी देश में Bullets Wireless Z2 और OnePlus Buds Pro Silver Edition को भी लॉन्च करेगी। आइये, डिटेल में जानते हैं। Also Read - 120Hz स्क्रीन, 64MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग वाले OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को सस्ते में खरीदने का मौका, सेल में मिल रहा 1500 रुपये का डिस्काउंट
OnePlus 10 Pro Launch in India
OnePlus ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके भारत में OnePlus 10 Pro की लॉन्चिंग को कन्फर्म किया है। कंपनी ने बताया है कि स्मार्टफोन को भारत में 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग इवेंट भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा। स्मार्टफोन के साथ-साथ Silver Edition Buds Pro भी चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। इस कारण इन प्रोडक्ट में मिलने वाले सभी स्पेसिफिकेशन पहले से ही पता है। Also Read - OnePlus Nord 2T की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा से हो सकता है लैस
Get ready for the #OnePlus10Pro pic.twitter.com/0jmjb5GGAh Also Read - OnePlus, OPPO, Xiaomi समेत कई ब्रांड्स के लिए रोल आउट हुआ Android 13 Beta, जानें कहां से करें डाउनलोड
— OnePlus (@oneplus) March 24, 2022
OnePlus 10 Pro Specification
वनप्लस 10 प्रो में 6.7 इंच का LTPO 2.0 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर मिलता है। साथ ही डिवाइस 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज से लैस है। उम्मीद की जा रही है चीन की तरह भारत में भी इसे कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा।
स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी है। यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 48MP का Sony IMX789 मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 8MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Bullets Wireless Z2 की बात करें तो वायरलेस ईयरफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे। ईयरफोन 10 मिनट चार्ज करने पर 20 घंटे तक चलेंगे। वायरलेस Z2 OnePlus इयरफोन कुल 30 घंटे का प्लेबैक ऑफर करता है। इसमें 12.4mm का डायनेमिक ड्राइवर और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग मिलती है। प्रोडक्ट की कीमत तो लॉन्चिंग के दौरान 31 मार्च को ही पता चलेगी।